फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   23 dies of scrub typhus

स्क्रब टायफस से अब तक 23 की मौत, 750 से ज्यादा बीमार

Tue, 27 Sep 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 27 Sep 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
23 dies of scrub typhus

स्क्रब टायफस बीमारी हिमाचल स्वास्थ्य विभाग के लिए मुसीबत बनती जा रही है। लाख प्रयासों और एडवाइजरी के बावजूद प्रदेश में अब तक सरकारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी महीने से अब तक 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, विभिन्न जिलों में करीब साढ़े सात सौ से ज्यादा मरीज इस बीमारी के लिए पाजिटिव पाए गए हैं। विभाग मरीजों को निशुल्क दवा वितरण करने के साथ ही जागरुक करने की कोशिश में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


प्रदेश में स्क्रब टाइफस से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग पहले ही इसको लेकर अलर्ट जारी कर चुका है। आईजीएमसी व राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा के अलावा प्रदेश के 12 जिला अस्पतालों को भी बीमारी की संभावना वाले मरीजों की सूचना निदेशालय को देने के साथ ही एंटी स्क्रब टायफस दवा देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सारी कवायद के बावजूद प्रदेश में अभी भी साढ़े सात सौ का आंकड़ा पार कर चुका है।
विज्ञापन


निदेशक स्वास्थ्य सेवा डा बलदेव कुमार ने बताया कि गाइड लाइंस जारी कर सभी सीएचसी पीएचसी, जोनल व जिला अस्पतालों को कहा गया है कि स्क्रब टायफस की संभावना वाले मरीजों को तत्काल निशुल्क दवा दी जाए। साथ ही उन्हें बीमारी से संबंधित दवाएं भी पहुंचा दी गई हैं। साथ ही कहा गया है कि अगर स्थिति ठीक न लगे तो तुरंत मरीज को सरकारी वाहन से जिला अस्पताल भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियात बरतने से बच सकती है जान
स्क्रब टायफस बीमारी के लिए स्टेट सर्विलांस अफसर डा राकेश भारद्वाज ने बताया कि ये बीमारी घास व खरपतवार में बैठे पिस्सू से होती है। ऐसे में एहतियात बरतने से इस बीमारी से बचा जा सकता है। कहा कि घास काटने या वहां से गुजरते समय शरीर को पूरी तरह ढककर रखें। इसके अलावा अगर घास में काम किया है तो हाथ पैर अच्छी तरह से पानी से अवश्य धोएं। घर के आसपास भी खरपतवार हो तो उसे उखाड़ दें। चूंकि यह बीमारी चूहों की है और इंसान इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में चूहों को भी न पनपने दें।

ये लक्षण हों तो तुरंत करें डाक्टर से संपर्क
भारद्वाज ने बताया कि शुरुआती दौर में अगर दवा ले ली जाए तो इस बीमारी से बचा जा सकता है। अनदेखी करने पर बाद में इससे बचना मुश्किल हो सकता है। अगर किसी को सूखी खांसी, बुखार, दाने या गिल्टी जैसी चीजें हों तो तुरंत पास के अस्पताल में संपर्क करें। समय से दवा लेने पर बीमारी से बचा सकता है।

स्क्रब टायफस से निपटने में की जाएगी हरसंभव मदद: नड्डा

23 dies of scrub typhus

प्रदेश में स्क्रब टायफस बीमारी के रोगियों की बढ़ती संख्या और मौतों पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इसकी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने रिपोर्ट मिलने के बाद प्रदेश सरकार को इस रोग से निपटने में हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है।

नड्डा ने बताया कि केंद्रीय मंत्रालय राज्य सरकार के अनुरोध पर एक विशेषज्ञ समिति भेजने के लिए तैयार है। मंत्रालय बहुत ही बारीकी से इस पर नजर बनाए हुए है। जरूरत हुई, तो इस स्थिति से निपटने के लिए मंत्रालय हिमाचल सरकार को हर तरह की मदद देगा।

उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल सरकार को भी अवगत करवा दिया गया है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को सजग और किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने का भी निर्देश दिया। साथ ही स्क्रब टायफस के बारे में जागरूकता फैलाने, रोकथाम और नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में भी जानकारी रखने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed