फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   23 cantonment areas of the country will be merged with the municipal bodies, the Ministry of Defense has also

Cantonment Board: देश के 23 छावनी क्षेत्रों का नगर निकायों में होगा विलय, रक्षा मंत्रालय ने मांगा ब्योरा

Fri, 23 Jun 2023 10:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Jun 2023 10:06 AM IST
सार

 डायरेक्टर जनरल (डीजीडीई) कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार देश के 61 छावनी क्षेत्रों का पंचायती राज या स्थानीय नगर निकायों में विलय किया जाना है। इसके लिए राज्य से रक्षा मंत्रालय के पास संबंधित दस्तावेज भी पहुंचा है। 

विज्ञापन
23 cantonment areas of the country will be merged with the municipal bodies, the Ministry of Defense has also
रक्षा मंत्रालय - फोटो : Social Media

विस्तार

 देश में 23 छावनियों का नगर निकायों में विलय करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने सात सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया है। यह कमेटी छावनी क्षेत्रों के विलय को लेकर कार्य करेगी। इसी के साथ रक्षा मंत्रालय को भी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। वहीं हिमाचल के छह छावनी क्षेत्रों से भी ब्योरा मांगा गया है। इसके लिए छावनी क्षेत्र सुबाथू के कार्यालय से भी क्षेत्र से संबंधित जानकारी मांगी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही हिमाचल के छावनी क्षेत्रों की विलय प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद लोगों को भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डायरेक्टर जनरल (डीजीडीई) कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार देश के 61 छावनी क्षेत्रों का पंचायती राज या स्थानीय नगर निकायों में विलय किया जाना है। इसके लिए राज्य से रक्षा मंत्रालय के पास संबंधित दस्तावेज भी पहुंचा है। इसके बाद पहले चरण में 23 छावनियों का चयन किया गया है। सात सदस्यीय कमेटी अपनी रिपोर्ट दो महीने में रक्षा मंत्रालय को सौंपेगी। हिमाचल प्रदेश के सुबाथू, डगशाई, कसौली, डलहौजी, बकलोह और जतोग कैंट को खत्म करके पंचायतों में विलय के लिए सहमति पत्र भी जल्द रक्षा मंत्रालय को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


संयुक्त सचिव को बनाया गया है चेयरमैन
सात सदस्यीय कमेटी में रक्षा मंत्रलय के संयुक्त सचिव को चेयरमैन बनाया गया है। जबकि कमेटी में राज्य सरकार का एक प्रतिनिधि सदस्य के रूप में रहेगा। इसके अलावा एडीजी (एलडब्ल्यूई) एएचक्यू सदस्य, अतिरिक्त डीजी सदस्य, निदेशक डीई वेस्टर्न कमांड सदस्य होंगे। इसके अलावा प्रेजिडेंट कैंट बोर्ड, एमएलए सदस्य होंगे। जबकि सीईओ कैंट बोर्ड सदस्य सचिव कमेटी में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed