फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   22nd All India Police Water Sports Championship ITBP Prabha Kumar wins Gold Medal in Kayaking 500 meter event

Wter Sports: क्याकिंग 500 मीटर में आईटीबीपी के प्रभा कुमार ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 05 Mar 2023 09:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Mar 2023 09:27 PM IST
सार

कैनोइंग एकल 500 मीटर में बीएसएफ के गणेश ने स्वर्ण पदक, आईटीबीपी के ननाओ सिंह ने रजत और सीआरपीएफ के सचिन ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
22nd All India Police Water Sports Championship ITBP Prabha Kumar wins Gold Medal in Kayaking 500 meter event
खिलाड़ियों को सम्मानित करते डीजीपी संजय कुंडू। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुटलैहड़ के अंदरौली स्थित गोबिंदसागर झील में 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा के दौरान रविवार को रोइंग, क्याकिंग और कैनोइंग के तहत विभिन्न श्रेणी की प्रतियोगिताएं हुईं। पुरुष वर्ग में 500 मीटर क्याकिंग में आईटीबीपी प्रभा कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। बीएसएफ के सोनू साहू ने रजत और सीआरपीएफ के उदित कुमार ने कांस्य पदक जीता। प्रतिभागियों को पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा।

विज्ञापन


पुरुष वर्ग की क्याकिंग दो 500 मीटर में बीएसएफ के दीपक कुमार प्रजापति और पवन ने स्वर्ण, एसएसबी के अरविंद और एच हरिदास सिंह ने रजत और आईटीपीबी के जितेंद्र सिंह परमार व रूपित ने कांस्य पदक जीता। क्याकिंग चार में पंजाब टीम में रविंद्र सिंह, गुरवीर सिंह, विनोद कुमार, बलविंद्र सिंह ने स्वर्ण, बीएसएफ ने रजत और एसएसबी टीम ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


कैनोइंग एकल 500 मीटर में बीएसएफ के गणेश ने स्वर्ण पदक, आईटीबीपी के ननाओ सिंह ने रजत और सीआरपीएफ के सचिन ने कांस्य पदक जीता। कैनोइंग दो 500 मीटर में बीएसएफ के एस राधाकांत सिंह व एल सिद्धार्थ सिंह ने स्वर्ण, एसएसबी के अखिल व चंदन ने रजत और जम्मू-कश्मीर पुलिस के शौकत हुसैन व नासिर हुसैन ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैनोइंग चार 500 मीटर में बीएसएफ के शंभू प्रसन्न, सुशील पटेल, एस राधाकांत सिंह, एल सिद्धार्थ सिंह ने स्वर्ण, आईटीबीपी की टीम ने रजत और सीआरपीएफ ने कांस्य पदक जीता। रोइंग एकल स्कल 500 मीटर में राजस्थान पुलिस के ओम प्रकाश ने स्वर्ण, आईटीबीपी के संदीप कुमार ने रजत और पंजाब के गुरविंद्र सिंह ने कांस्य पदक जीता।

रोइंग युगल स्कल 500 मीटर में पंजाब पुलिस के प्रीतपाल सिंह व सुखदीप सिंह ने स्वर्ण, एसएसबी के इमरीत सेन व सुरेंद्र सिंह ने रजत, सीआरपीएफ के गुरमीत सिंह व सौरभ ने कांस्य पदक जीता। रोइंग कॉक्सलेस युगल 500 मीटर में आईटीबीपी के रूबिन व रोहित ने स्वर्ण, तेलंगाना पुलिस के महेश्वर रेड्डी व एन राम कृष्ण ने रजत और असम राइफल के भानु कुमार व कर्म चंद ने कांस्य पदक जीता।

रोइंग कॉक्सलेस चार में सीआरपीएफ ने स्वर्ण, महाराष्ट्र पुलिस ने रजत और असम राइफल ने कांस्य पदक जीता। एकल स्कल पुरुष 2000 मीटर वर्ग में राजस्थान पुलिस के ओमप्रकाश ने स्वर्ण, असम राइफल के मंगल सिंह ने रजत व पंजाब पुलिस के प्रीतपाल सिंह ने कांस्य पदक जीता।

रोइंग एकल स्कल में पंजाब पुलिस की नवनीत ने जीता स्वर्ण पदक
रोइंग एकल स्कल महिला 500 मीटर वर्ग में पंजाब पुलिस से नवनीत कौर ने स्वर्ण, असम राइफल की रीना ने रजत और महाराष्ट्र पुलिस की भारती ने कांस्य पदक जीता। रोइंग युगल स्कल 500 मीटर में असम राइफल की एम सैइया देवी व वाई नांदेशौरी देेवी ने स्वर्ण, पंजाब पुलिस की हरप्रीत कौर व अवंतिका ने रजत, मणिपुर पुलिल की प्रिया देवी व प्रेमिला चानू ने कांस्य पदक जीता।

रोइंग कॉक्सलेस युगल 500 मीटर में आईटीबीपी की झरना हस्ती व अस्मिता ने स्वर्ण, एसएसबी ने रजत और असम राइफल की टीम ने कांस्य पदक जीता। रोइंग कॉक्सलेस चार 500 मीटर में आईटीबीपी ने स्वर्ण, असम राइफल ने रजत और एसएसबी की टीम को कांस्य पदक जीता।


आईटीबीपी की झरना व अस्मिता ने जीता गोल्ड
महिला 2000 मीटर कॉक्सलेस युगल वर्ग में आईटीबीपी की झरना हस्ती व अस्मिता ने स्वर्ण, एसएसबी की मनीषा व रुकमणि ने रजत और पंजाब पुलिस की हरप्रीत व अवंतिका ने कांस्य पदक जीता। महिला एकल स्कल 2000 मीटर में असम राइफल की किरण ने स्वर्ण, सीआरपीएफ की अमृतपाल कौर ने रजत व बीएसएफ की जूही ने कांस्य पदक जीता।

कॉक्सलेस चार महिला 2000 मीटर वर्ग में आईटीबीपी की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। असम राइफल ने रजत और एसएसबी की टीम ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed