Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   22,403 letters received addressed to Mother Earth

Shimla News: धरती मां के नाम मिले 22,403 पत्र

Thu, 26 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
22,403 letters received addressed to Mother Earth
शिमला। डाक विभाग की ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में इस बार बच्चे धरती मां के नाम चिट्ठियां लिखकर प्रकृति के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। कई बच्चों ने पत्रों के माध्यम से धरती मां से पर्यावरण को हुए नुकसान के लिए माफी मांगी है, जबकि कई ने प्रकृति और प्राकृतिक संपदा की रक्षा करने का संकल्प लिया है। 25 नवंबर तक प्रदेशभर से धरती मां के नाम 22,403 पत्र पहुंच चुके हैं। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय एक चिट्ठी धरती मां के नाम : प्रकृति की रक्षा, मेरा वादा है रखा गया है। अब तक सबसे अधिक 4,288 पत्र धर्मशाला मंडल से प्राप्त हुए हैं। वहीं 3,727 पत्रों के साथ देहरा दूसरे और 3,347 पत्रों के साथ रामपुर तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा मंडी से 3,201, ऊना से 2,710 और हमीरपुर से 2,416 पत्र प्राप्त हुए हैं। शिमला मंडल से 769, सोलन से 796 और चंबा से 664 पत्र पहुंचे हैं। वहीं, सर्किल कार्यालय के तहत आने वाले शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने 485 पत्र भेजे हैं। यह पत्र प्रदेशभर के स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की ओर से भेजे जा रहे हैं। प्रतियोगिता में 18 वर्ष तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। पत्र भेजने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की है। इसके बाद सर्किल कार्यालय में पत्रों का मूल्यांकन किया जाएगा और विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। डाक विभाग के अनुसार प्रतियोगिता के विजेताओं को 5,000 से 50,000 रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article