फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   21st athletic meet inauguration in nahan sirmour himachal pradesh

पांच हजार मीटर दौड़ में शिमला की बेटी ने लहराया परचम

Sun, 26 Jun 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Sun, 26 Jun 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
21st athletic meet inauguration in nahan sirmour himachal pradesh
विजेताओं को सम्‍मानित करते विधायक कुश परमार। - फोटो : अमर उजाला

21वीं राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता नाहन के ऐतिहासिक चौहान मैदान में शुरू हुई। इसका शुभारंभ पूर्व विधायक कुश परमार ने किया। जबकि अर्जुन अवार्ड प्राप्त एवं खेल विभाग की संयुक्त निदेशक सुमन रावत विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। लड़कियों के वर्ग की पांच हजार मीटर दौड़ में शिमला की हिना प्रथम, सिरमौर की चिंता द्वितीय और सोलन की मीनाक्षी ने तीसरा स्थान झटका।

विज्ञापन


अंडर-18 आयु वर्ग के लड़कों की तीन हजार मीटर दौड़ में मंडी के प्रवीण, बिलासपुर के प्रदीप व सोलन के रामसुंदर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-18 लड़कियों की इसी प्रतियोगिता में कांगड़ा की कनीजा ने पहला, मंडी की निशा ने दूसरा और बिलासपुर की राधा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


अंडर-16 लड़कों की दो हजार मीटर दौड़ में सोलन के राजू, शिमला के आशिक व ऊना के शुभम ठाकुर, लड़कियों में कांगड़ा की सीमा, शिमला की आंचल व मंडी की तमन्ना ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 ब्वायज की शाटपुट प्रतियोगिता में सिरमौर के सौरव ठाकुर प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-16 लड़कों के शाटपुट मुकाबले में शिमला के गुलशन ने पहला, सिरमौर के तपिंद्र ने दूसरा, मंडी के लवली ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। अंडर-20 लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में सिरमौर के अभिषेक, सोलन के रामसुंदर व कांगड़ा के कुलदीप सिंह, लड़कियों में कांगड़ा की मनीषा, सुनीता व सिरमौर की चिंता ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर बाजी मारी।

शॉटपुट मुकाबले में कांगड़ा की हिमांशी प्रथम

21st athletic meet inauguration in nahan sirmour himachal pradesh
1500 मीटर दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

अंडर-14 लड़कियों के शॉटपुट मुकाबले में कांगड़ा की हिमांशी ने प्रथम, सिरमौर की कल्पना ने द्वितीय व प्रीति देवी ने तृतीय स्थान झटका। अंडर-16 लड़कियों की शाटपुट में सिरमौर की गुनीत कौर, ऊना की कविता व सिरमौर की दलजीत ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर बाजी मारी।

अंडर-20 लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में कांगड़ा की मनीषा, शिमला की सरोज व बिलासपुर की बंदना ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान झटका। पुरुष वर्ग की पांच हजार मीटर दौड़ में पंकज ने पहला, अनीष चंद ने दूसरा व नागेंद्र पाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में रिचा, अर्चना व कामिनी ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान झटकने में कामयाब रहे।

हिमाचल प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के 10 जिलों के 375 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। 21वीं राज्यस्तरीय एथलेटिक्स में विभिन्न जिलों के धावक अपनी प्रतिभाएं दिखा रहे हैं।

प्रतियोगिता का समापन 26 जून को होगा। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी, योगेश गुप्ता, चंद्र प्रकाश, संजय गोयल, सुरेश कंवर व धनवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed