फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अब खलीनी बाजार में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग

खलीनी बाजार में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत

Sat, 09 Feb 2019 10:51 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
अब खलीनी बाजार में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग

शहर में हिमपात के बाद तेंदुए अब मुख्य सड़कों पर नजर आने लगे हैं। कनलोग और लालपानी के बाद खलीनी बाजार में वीरवार रात तेंदुआ दिखने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। देर रात खलीनी चौक के नजदीक कुछ लोगों को यह तेंदुआ दिखा।

विज्ञापन


निजी कंपनी में काम करने वाले अजय कुमार अपने दोस्त के साथ देर रात करीब साढ़े 12 बजे लोअर खलीनी स्थित अपने घर लौट रहे थे। खलीनी चौक पर जैसे ही पहुंचे बीच सड़क पर तेंदुआ नजर आ गया। बर्फबारी के बीच तेंदुआ बाजार की ओर से आया और फारेस्ट कालोनी की तरफ भाग गया। इससे पहले एक तेंदुआ बिहार गांव में भी देखा जा चुका है। अजय का कहना है कि दूसरी बार उन्हें खलीनी में तेंदुआ दिखा है।
विज्ञापन


रात के समय रिहायशी इलाकों और बाजारों में भी तेंदुआ घूमने से अब पैदल घर जाना मुश्किल हो गया है। रात को शहर में बसें नहीं चलतीं। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटें भी खराब रहती हैं। शहर में तेंदुए इतने बेखौफ हो गए हैं कि यह शाम ढलते ही बाजारों, रिहायशी बस्तियों में पहुंचने लगे हैं। शहर के निचले इलाकों में तेंदुओं की संख्या अचानक बढ़ने से भी शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी के चलते रिहायशी इलाकों में पहुंचने लगे तेंदुए
वन विभाग का कहना है कि बर्फ के बीच खाने की तलाश में तेंदुए रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं। यही कारण है कि कुछ दिनों से तेंदुओं के रिहायशी इलाकों में पहुंचने की शिकायतें आने लगी हैं। लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा जा रहा है। वन विभाग ने पिंजरे लगाए हैं लेकिन तेंदुए पकड़ में नहीं आ रहे। इससे पहले लालपानी और कनलोग में भी तेंदुआ कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed