फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ळथ्क्ळठन्म्त्व्यपँ्

पुलिस ने ड्रग्स माफिया पर कसा शिकंजा, हाथ लगी बड़ी सफलता

Sat, 01 Sep 2018 11:25 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
ळथ्क्ळठन्म्त्व्यपँ्
सुंदरनगर (मंडी)। ड्रग्स माफिया पर शिकंजा कसते हुए पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नशे का कारोबार करने वालों की धरपकड़ का अभियान जारी रखते हुए जिला पुलिस ने तीन मामलों में करीब 20 ग्राम चिट्टा, 80 ग्राम चरस और दो लाख की नकदी के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई से इस धंधे में जुड़े ड्रग माफिया में हड़कंप मचा गया है। वहीं बड़े ड्रग्स रैकेट की लीड मिलने की उम्मीद की जा रही है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंडी पुलिस के विशेष दल ने शुक्रवार शाम को जड़ोल में छापामारी कर वहां किराये के कमरे में रहने वाले एक युवक के पास से 12 ग्राम चिट्टा और करीब दो लाख रुपये की नकदी पकड़ी है।
विज्ञापन

जिस पर पुलिस दल ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। चिट्टा के साथ धरे गए आरोपी की शिनाख्त हंस राज उर्फ अबू निवासी राजगढ, बल्ह के रूप में हुई है। दूसरे मामले में सुंदरनगर पुलिस के दल ने चमुखा में नाके के दौरान एक राहगीर से शक के आधार पर ली गई तलाशी में 7.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आरोपी भारत भूषण निवासी चाबी, रिवालसर जिला मंडी को हिरासत में ले लिया है। तीसरे मामले में सुंदरनगर पुलिस ने शुक्रवार शाम को नाके के दौरान बाइक सवारों की तलाशी में उनके पास से 80 ग्राम चरस पकड़ी है।

इस मामले में संलिप्त दो आरोपियों की शिनाख्त तेजजिन निवासी केलांग और बालक राम निवासी मनाली के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed