फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नगर परिषद के बहुमंजिला भवन को मंजूरी, जल्द शुरू होगा काम

नगर परिषद के बहुमंजिला भवन को मंजूरी, जल्द शुरू होगा काम

Fri, 07 Jul 2017 10:55 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद के बहुमंजिला भवन को मंजूरी, जल्द शुरू होगा काम
मंडी। नगर परिषद मंडी की मासिक बैठक में नप के नए बहुमंजिला भवन निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी गई। जल्द ही भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि भवन निर्माण चित्र में कुछ औपचारिकताएं रह गई है जिन्हें पूरा करने के लिए निदेशक नगर एवं ग्राम योजना विभाग को भेजा गया है। इसके अलावा बैठक में नप मंडी कार्यालय में कार्यरत शहरी आजीविका केंद्र को आउट सोर्सिंग एंजेसी बनाने का निर्णय भी लिया गया। वहीं, सकोढी खड्ड पर लोअर सुहड़ा वार्ड को अस्पताल रोड से जोड़ने वाले पुल का प्राक्कलन भी हाउस में पास कर दिया गया। यहां नए सिरे से पुल बनाया जाएगा। इसके साथ मोक्षधा स्वयंसेवी संस्था की ओर से ईको फ्रेंडली मोक्ष धाम बनाने के लिए स्वीकृति दी गई। नगर परिषद की अध्यक्षा नीलम शर्मा ने कहा कि बैठक में नप भवन को स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही आउट सोर्स एंजेसी का भी गठन किया गया है। इससे बेरोजगारों को रोजगार के साथ विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की कमी भी दूर होगी।
विज्ञापन

नप युवाओं को प्रदान करेगी रोजगार
नप के हाउस में नगर परिषद कार्यालय में कार्यरत शहरी आजीविका केंद्र को आउट सोर्सिंग एजेंसी बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया है। इससे अब योग्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं, आउट सोर्सिंग एंजेसी को इससे कमाई होगी। जिन विभागों अथवा संस्थाओं को कर्मचारियों की जरुरत होगी, यह केंद्र सेवाएं मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन

पार्किंग की समस्या भी होगी दूर, रेहड़ी फहड़ी धारकों को मिलेगा ठिकाना
नप मंडी के नए भवन में पार्किंग व रेहड़ी फहड़ी मार्केंट का निर्माण भी किया जाएगा। इससे शहर में पार्किंग की किल्लत भी दूरी होगी। वहीं, रेहड़ी-फड़ी धारकों को स्थाई ठिकाना मिल सकेगा। इससे शहर में लंबे अरसे से चल रही रेहड़ी-फड़ी धारकों की समस्या भी दूर होगी। नए भवन में दो मंजिला पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पार्षद अलकनंदा हांडा, विरेंद्र शर्मा, सिमरनजीत कौर, नेहा कुमारी, सुमन ठाकुर, पुष्पराज कात्यायन, जितेन्द्र शर्मा , माधुरी कपूर, निर्मला शर्मा, उर्मिला शर्मा, बंसी लाल, विशाल ठाकुर, पुष्पराज शर्मा, महेंद्र कुमार, कंवलदीप कौर, पीसी विष्ट, नप मंडी की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed