फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पीएमओ ने बैठाई आजम के वक्फ संपतियों पर कब्जे की जांच

पीएमओ ने बैठाई आजम के वक्फ संपतियों पर कब्जे की जांच

Thu, 15 Jun 2017 01:08 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
पीएमओ ने बैठाई आजम के वक्फ संपतियों पर कब्जे की जांच
पीएमओ ने बैठाई आजम के वक्फ संपत्तियों पर कब्जे की जांच
विज्ञापन


रामपुर। वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे के आरोप से घिरे पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किल बढ़ सकती हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने वक्फ संपत्तियों पर कब्जे की शिकायत की जांच बैठा दी है। पूर्व विधायक नवाब काजिम अली खां की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पीएमओ ने केंद्रीय अल्पसंखयक कल्याण मंत्रालय को इस पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे आजम खां सरकार जाने के बाद से विवादों में घिरे रहे हैं। वक्फ की संप त्तियों पर अवैध कब्जे करने की तमाम शिकायतें लगातार प्रशासन और शासन तक पहुंच गई हैं। स्वार टांडा के पूर्व बसपा विधायक नवाबा काजिम अली खां ने भी इस मुद्दे पर यूपी सरकार से ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार तक शिकायतें की हैं। पिछले दिनों इस मामले में पूर्व विधायक ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर वक्फ संपत्तियों पर कब्जे की शिकायत की गई थी। साफ आरोप लगाया गया था कि अवैध कब्जा करने होने की वजह से लोग परेशान हैं। उन्होंने सत्ता के दुरुपयोग का भी आरोप आजम पर लगाया था। प्रधानमंत्री से की गई शिकायत के आधार पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसे गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश जारी किए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के सेक्शन अफसर आलोक सुमन ने अल्पसंख्यक मंत्रालय को नवेद मियां की शिकायत को भेजते हुए इस पूरे मामले की जांच कर आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। मंत्रालय को जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed