फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   20 thousand solar lights will be distributed in panchayats of himachal

20 हजार सोलर लाइटों से जगमग होंगी सूबे की पंचायतें

Sun, 03 Feb 2019 10:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Feb 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
20 thousand solar lights will be distributed in panchayats of himachal
- फोटो : डेमो

केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश की सभी पंचायतों को जगमगाने जा रही है। राष्ट्रीय सोलर मिशन के तहत प्रदेश को 20 हजार सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने की मंजूरी मिली है। प्रदेश सरकार ने हालांकि 53 हजार सोलर लाइटों की मांग की थी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक हिम ऊर्जा उन पंचायतों को प्राथमिकता के आधार पर लाइटें देगा, जिन्हें राष्ट्रीय सोलर मिशन के अंतर्गत सोलर स्ट्रीट लाइटें नहीं मिली हैं या फिर जहां ग्रिड न होने से उन दुर्गम इलाकों में बिजली की व्यव स्था नहीं है।
विज्ञापन


ये लाइटें सात वॉट की एलइडी लाइटें होंगी। इसमें केंद्र का 90 और प्रदेश सरकार का 10 फीसदी शेयर होगा। दुर्गम पंचायतों में सोलर लाइटें लगने से लाखों ग्रामीणों को फायदा होगा। पंचायतों में बरसात के मौसम में बिजली की सख्त जरूरत है। ऐसे में इन लाइटों के लगने से दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चार सालों में मिलीं 1.20 लाख लाइटें

20 thousand solar lights will be distributed in panchayats of himachal

हिम ऊर्जा के निदेशक केएल ठाकुर ने बताया कि केंद्र की गाइड लाइन के अनुरूप सब्सिडी के तहत पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।  हिम ऊर्जा अभी तक प्रदेश भर में करीब एक लाख बीस हजार सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित कर चुका है।

2015 से 2019 तक करीब 45 हजार लाइटें प्रस्तावित हुई हैं। प्रदेश में वर्ष 1989 से यह लाइटें लग रही हैं। बता दें कि पिछले साल केंद्र से सब्सिडी के अंतर्गत लाइटें नहीं मिली थी जबकि चार सालों में इस बार सबसे ज्यादा लाइटों की मंजूरी मिली हैं। केंद्र सरकार का लक्ष्य सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed