{"_id":"5a0496d54f1c1b8e698ba599","slug":"191510250197-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठिन परिस्थितियों में पहुंचे वोट डालने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठिन परिस्थितियों में पहुंचे वोट डालने
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मतदान को लेकर उत्साह न सिर्फ युवाओं और महिलाओं में देखने को मिला बल्कि शारीरिक रूप से अक्षम लोग भी कठिनाइयों के बावजूद अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथों तक पहुंचे। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर निगम के सामुदायिक भवन में बनाए गए पोलिंग बूथ ढली-2 पर सुबह करीब 9:50 बजे विनोद कुमार वोट डालने पहुंचे। अपनी टांगों से चलने में असमर्थ विनोद बैसाखियों के सहारे पोलिंग बूथ तक पहुंचे। मतदान केंद्र पर तैनात सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय लोगों ने वोट देने के लिए उन्हें कतार में सबसे आगे भेजा। पोलिंग बूथ पर मौजूद लोगों ने हौसला बढ़ाया। ‘अमर उजाला टीम’ से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वोट देना उनका हक है और फर्ज भी है। इसलिए घर से अकेले ही वोट डालने चल दिए। उन्होंने बताया कि छोटी उम्र में ही चोट लगने के कारण उनकी टांगों की नस दब गई थी, जिसकी वजह से वह अपने पैरों से चल फिर नहीं सकते। परिवार का पालन पोषण करने के लिए विनोद नगर निगम में भी सेवाएं दे रहे हैं।
ऑपरेशन के अगले दिन पहुंच गए वोट डालने
अमर निवास ढली में रहने वाले बृज मोहन शर्मा का एक दिन पहले आंख का ऑपरेशन हुआ और वीरवार को पत्नी अंजना के साथ वोट डालने ढली पोलिंग बूथ पर पहुंच गए। पेशे से दुकानदार बृजमोहन ने बताया कि डॉक्टर से पूछ कर वोट डालने आए हैं। डॉक्टर ने धूल से बचकर पोलिंग स्टेशन जाने की इजाजत दी थी।
वोटिंग से एक घंटे पहले पहुंच गए बूथ पर
वोट डालने को लेकर लोगों में इतना उत्साह था कि वोटिंग शुरू होने से एक घंटे पहले ही कुछ लोग पोलिंग बूथ पर पहुंच गए। ढली वार्ड से पार्षद कमलेश मेहता ने सात बजे पोलिंग बूथ पर सबसे पहले वोट डाला। वहीं, साथ के पोलिंग बूथ पर ढली के ऑटो इलेक्ट्रिीशियन रामपाल शर्मा ने वोट डाला।