{"_id":"59fb53f64f1c1b74698b916e","slug":"191509643254-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को राहत, घर द्वार बांटी जा रही फोटो वोटर रसीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को राहत, घर द्वार बांटी जा रही फोटो वोटर रसीद
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। मतदाताओं को अब उनके घर-द्वार पर फोटो वोटर रसीद मिलेगी। विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशतता बढ़ाने के लिए फोटो वोटर रसीद बांटने का काम शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन आयोग ने बूथ स्तर के अधिकारियों को इसका जिम्मा सौंपा है। जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव अधिकारी घर-घर जाकर लोगों को रसीदें दे रहे हैं। इससे लोगों को मतदान वाले दिन मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढने के झंझट से निजात मिलेगी। वहीं, अपने पोलिंग बूथ की भी सही जानकारी मिलेगी। चुनाव अधिकारियों के जरिये मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के संदेश भी दिए जा रहे हैं। वीरवार को भी फोटो वोटर स्लिप बांटने का काम जारी रहा। शुक्रवार सुबह तक सभी अधिकारियों को वितरण का कार्य पूरा करने को कहा गया है। शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर अजीत भारद्वाज ने बताया कि लोगों को रसीद देने के साथ-साथ मतदान के लिए प्रेरित करने की भी कोशिश की जा रही है।
नहीं मिली रसीद तो डायल करें यह नंबर
यदि किसी मतदाता को तीन नवंबर की शाम तक यह रसीद नहीं मिलती है तो वह जिला निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 18001808092 पर शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद चुनाव अधिकारी आपके घर आकर वोटर रसीद उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन
नहीं मिली रसीद तो डायल करें यह नंबर
यदि किसी मतदाता को तीन नवंबर की शाम तक यह रसीद नहीं मिलती है तो वह जिला निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 18001808092 पर शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद चुनाव अधिकारी आपके घर आकर वोटर रसीद उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन