{"_id":"5c168997bdec2253f91344c4","slug":"181544980887-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुम्मा से सप्लाई बंद, आधे शहर में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुम्मा से सप्लाई बंद, आधे शहर में गहराया पेयजल संकट
Mon, 17 Dec 2018 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों के मौसम में भी शहर में पानी का संकट हो गया है। राजधानी की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना गुम्मा से पानी की सप्लाई ठप होने से शहर के कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। ढली, भट्ठाकुफर, समिट्री आदि इलाकों में तो चार दिन से पानी नहीं आया है। वहीं कनलोग में रविवार को सप्लाई आनी थी। लोग सुबह से पानी का इंतजार करते रहे लेकिन शाम तक भी सप्लाई नहीं आई।
विज्ञापन
शहर में सोमवार को भी पानी का संकट रहेगा। उधर, सेंट्रल जोन, चौड़ा मैदान और छोटा शिमला जोन के तहत आने वाले इलाकों में भी अब रोज की सप्लाई बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि गुम्मा परियोजना में टैंकों और मशीनरी की सफाई चल रही है। इसके चलते पिछले दो दिन से इस परियोजना में पंपिंग पूरी तरह ठप है। शहर को गुम्मा और नोटी खड्ड से रोजाना 20 एमएलडी से अधिक पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
लेकिन दो दिन से यह सप्लाई बंद है। रविवार को गिरि समेत बाकी परियोजनाओं से शहर को महज 29 एमएलडी पानी मिला है। यह सामान्य से करीब 20 एमएलडी कम है। पर्याप्त सप्लाई न मिलने के बाद शहर में पेयजल शेड्यूल बिगड़ गया है। पिछले हफ्ते ही गुम्मा परियोजना की पाइपलाइन बदलने का काम चला था। तब भी शहर के लिए पानी की सप्लाई बंद हो गई थी।
विज्ञापन
इन इलाकों में सबसे ज्यादा संकट
गुम्मा परियोजना से ढींगूधार, समिट्री, ढली, अपर ढली, हिमगिरी, इंद्रनगर, चलौंठी, भट्ठाकुफर, नेरीधार, गाहन, बनरेड़ू, टनल और संजौली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति होती है। अब सप्लाई ठप रहने से इन इलाकों में चूरट के पानी से ही आपूर्ति की जा रही है। चूरट से करीब तीन एमएलडी पानी आता है। ऐसे में कई इलाकों में चार दिन बाद भी पानी नहीं आ रहा। भट्ठाकुफर के पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर का कहना है कि गाहन और भट्ठाकुफर इलाके में चार दिन बाद भी पानी नहीं आया है। निगम के संजौली दफ्तर में कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन पानी नहीं दिया जा रहा।
सफाई के चलते आई दिक्कत
गुम्मा परियोजना में क्लीनिंग वर्क के चलते पंपिंग रोकनी पड़ी है। शहरवासियों को साफ पानी मिले, इसके लिए टैंकों की नियमित सफाई की जा रही है। जल्द लोगों को नियमित पानी मिलने लगेगा। - राजेश कश्यप, अधिशासी अभियंता