{"_id":"6752e9679d3076fc30048297","slug":"18-posts-of-kanungo-and-patwari-will-be-filled-in-the-district-revenue-department-has-sought-applications-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: जिले में भरे जाएंगे कानूनगो और पटवारियों के 18 पद, राजस्व विभाग ने मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: जिले में भरे जाएंगे कानूनगो और पटवारियों के 18 पद, राजस्व विभाग ने मांगे आवेदन
Fri, 06 Dec 2024 05:39 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Dec 2024 05:39 PM IST
सार
सिरमौर में कानूनगो के 15 पद और पटवारियों के 3 रिक्त पदों पर पारिश्रमिक के आधार पर राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त कर्मियों को पुन: नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
Jobs
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में कानूनगो के 15 पद और पटवारियों के 3 रिक्त पदों पर पारिश्रमिक के आधार पर राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त कर्मियों को पुन: नियुक्ति दी जाएगी। इसके लिए आवेदन पत्र सभी प्रासंगिक, सहायक दस्तावेजों, प्रमाण पत्रों के साथ 15 दिसम्बर, 2024 तक उपायुक्त कार्यालय में जमा करवाने होंगे। उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि आवेदन पत्र जिला सिरमौर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदक ने सेवानिवृत्त होने से पहले हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग के किसी भी विंग में कम से कम 5 वर्ष की सेवा की हो और उसके खिलाफ कोई विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित न हो।
विज्ञापन
इस संबंध में सेवानिवृत्त व्यक्ति को अपने मूल विभाग से प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा और आवेदन पत्र के साथ जमा करना होगा। आवेदक को आवेदन पत्र के साथ सरकारी अस्पताल से प्राप्त मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि नियोजित किए जाने वाले सेवानिवृत्त व्यक्ति की आयु 15 दिसंबर, 2024 तक 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यह सेवाएं पूर्णतया अस्थायी आधार पर होगी तथा इन्हें पुनर्नियुक्ति की अवधि के दौरान किसी भी समय समाप्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन