फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शिमला ग्रामीण में खोलेंगे बीडीओ ऑफिस : जयराम

शिमला ग्रामीण में खोलेंगे बीडीओ ऑफिस : जयराम

Fri, 01 Mar 2019 12:13 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
शिमला ग्रामीण में खोलेंगे बीडीओ ऑफिस : जयराम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शिमला ग्रामीण में बीडीओ ऑफिस खोला जाएगा। यह एलान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। वह जिला भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत शिमला ग्रामीण के शिल्ली बूथ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
जयराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रदेश भाजपा भी इस पर काम कर रही है। कहा कि कार्यकर्ता जमीन के साथ जुड़ा होता है। हम बूथ जीता, चुनाव जीता सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के बूते पर चलती है। भाजपा कार्यकर्ताओं को मजबूत करने पर फोकस कर रही है। जयराम ठाकुर ने आतंकवादियों के खिलाफ की एयर स्ट्राइक के लिए सेना को बधाई दी। कहा कि सेना ने देशवासियों का सीना गर्व से ऊंचा किया है। देश की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी हम चट्टान की तरह उसके साथ खड़े हैं। जयराम ने कहा कि 2014 में भाजपा ने चारों सीटें जीती थीं। इस बार ज्यादा सीटें होती तो उन्हें भी जीतते। कहा कि भाजपा इस बार भी चारों सीटें जीत कर नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

शिमला ग्रामीण विस हलके से भाजपा प्रत्याशी रहे प्रमोद शर्मा ने अलग बीडीओ कार्यालय खोलने की मांग की। कहा कि मशोबरा ब्लॉक में 49 पंचायतें आती हैं। इस लिहाज से यह बड़ा ब्लॉक है। शिमला ग्रामीण के लिए अलग ब्लॉक बनाया जाना चाहिए ताकि 26 पंचायतें लाभान्वित हो सकें। इस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई। जयराम कहा कि शिमला ग्रामीण के लिए अलग ब्लॉक कार्यालय खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने शिल्ली के सामुदायिक भवन का निर्माण पूरा करने के लिए 5 लाख देने की घोषणा की। कार्यक्रम में सांसद वीरेंद्र कश्यप ने भी शिरकत की। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद वीरेंद्र कश्यप, प्रमोद शर्मा, रूपा शर्मा, शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, उपमहापौर राकेश शर्मा, रवि मेहता, हेमंत और गगन शर्मा समेत जिला भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed