{"_id":"5c13eb6dbdec225a1f27c470","slug":"171544809325-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहबाजारियों पर चला निगम का डंडा, 24 का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहबाजारियों पर चला निगम का डंडा, 24 का सामान जब्त
Sat, 15 Dec 2018 10:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
लक्कड़ बाजार और सब्जी मंडी एरिया में मनमर्जी से दुकानें सजाए बैठे तहबाजारियों पर शुक्रवार को नगर निगम का डंडा चला। एसडीएम शहरी नीरज चांदला और सदर पुलिस की मौजूदगी में निगम की टीम ने दो दर्जन तहबाजारियों का सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन
लोअर बाजार में हमले के बाद निगम की तहबाजारी शाखा के कर्मचारियों ने बाजार में जाकर कार्रवाई करने से मना कर दिया था। शुक्रवार को जब पुलिस जवान साथ आने को तैयार हुए तो निगम की टीम भी कार्रवाई करने लक्कड़ बाजार पहुंच गई। यहां ऑकलैंड टनल तक बैठे 16 कारोबारियों का सामान टीम ने जब्त किया। एसडीएम शहरी नीरज चांदला की अगुवाई में निगम की टीम ने सड़क किनारे बैठे सभी तहबाजारियों का खदेड़ दिया।
विज्ञापन
इनमें ज्यादातर फल विक्रेता थे। शाम के समय निगम की टीम सब्जी मंडी पहुंची। यहां भी बिना अनुमति फल और सब्जियां बेच रहे आठ तहबाजारियों का सामान जब्त किया। नगर निगम की तहबाजारी शाखा के इंस्पेक्टर ओपी ठाकुर का कहना है कि सड़क पर अतिक्रमण कर बैठे तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया है। इनसे जब्त किए गए फल आश्रमों को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
लोअर बाजार में बेकाबू हुए तहबाजारी
नगर निगम की टीम ने लक्कड़ बाजार और सब्जी मंडी में तो कार्रवाई कर दी, लेकिन सबसे ज्यादा लोअर बाजार और रामबाजार में हालात खराब है। यहां दर्जनों तहबाजारियों ने सड़क पर कब्जा जमा रखा है। यही नहीं, कई दुकानदार भी आधी सड़क तक अपनी दुकानें सजा रहे हैं। इन्हें पूछने वाला कोई नहीं है। नगर निगम की टीम भी बाजार में जाने से डर रही है। इससे बाजार में पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। कई बार दमकल की गाड़ियां भी बाजार में फंस रही है।