फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पहले ही दिन ट्रेन की ऑनलाइन बुकिंग में समस्या

पहले ही दिन ट्रेन की ऑनलाइन बुकिंग में समस्या

Wed, 20 Dec 2017 10:22 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
पहले ही दिन ट्रेन की ऑनलाइन बुकिंग में समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। विंटर टूरिस्ट सीजन के लिए के लिए रेलवे की ओर से शुक्रवार से शुरू की जाने वाली डुप्लीकेट शिवालिक स्पेशल ट्रेन की बुकिंग में पहले ही दिन समस्या हो गई। कालका से शिमला की ओर ट्रेन संख्या 52445 और शिमला से कालका की ओर 52446 की बुकिंग में दिक्कत रही। कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर शुक्रवार से स्पेशल ट्रेन शुरू होनी है। इससे पहले बुधवार से ही यह ट्रेन रेलवे की वेबसाइट पर ऑनलाइन आरक्षण के लिए एक्टिवेट कर दी गई थी। शिमला-कालका स्पेशल गाड़ी की कालका से शिमला की ओर ट्रेन नंबर 52443 और शिमला से कालका की ओर 52444 की बुकिंग आसानी से हो रही है। इस गाड़ी में कुछ यात्री सीटें भी बुक करवा चुके हैं। कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली गाड़ियों में विंटर टूरिस्ट सीजन के चलते यात्रियों की भीड़ बढ़ने के मद्देनजर रेलवे ने दो स्पेशल गाड़ियां चलाने का फैसला लिया है।

हॉली डे स्पेशल गाड़ियां चलने के बाद शिमला-कालका रूट पर चलने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी। मौजूदा समय में इस ट्रैक पर छह गाड़ियां चल रही हैं। इसमें एक 15 सीटर रेल कार भी शामिल है। कालका से सुबह साढ़े चार बजे के बाद शिमला के लिए रेल सुविधा उपलब्ध है जबकि शिमला से शाम छह बजे आखिरी रेल कालका के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन


यह रहेगी हॉली डे स्पेशल की टाइमिंग
कालका से शिमला शिमला से कालका
1. 7:00 सुबह 9:25 सुबह
2. 12:45 दोपहर 3:50 शाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed