{"_id":"59fb53f24f1c1bcc538ba8ad","slug":"171509643250-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पूरे करवाओ एमफिल के शोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पूरे करवाओ एमफिल के शोध
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान ने सभी विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और विभागाध्यक्षों को साफ हिदायत दी कि वे समय से एमफिल और पीएचडी के शोध कार्य पूरे करवाएं। उन्होंने साफ किया कि शोध कार्य पूरे करवाने में हो रही देरी के चलते छात्रों को छात्रावास की समस्या खड़ी हो रही है। छात्र बार-बार छात्रावास में ठहरने के लिए एक्सटेंशन मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय से शोध कार्य पूरे हों तो यह समस्या ही नहीं रहेगी। छात्र समय से छात्रावास छोड़ेंगे और नए छात्रों को भी समय से सुविधा नसीब हो सकेगी। औचक निरीक्षण के दौरान विभागाध्यक्षों और छात्रों से सफाई का विशेष ध्यान रखने और शिक्षकों से विभागों में उपस्थित रहने और तय समय पर नियमित रूप से कक्षाएं लगाने के लिए कहा। इससे विभागों में जहां कार्य सुधरेगा, वहीं शैक्षणिक माहौल में भी सुधार आएगा। प्रो. चौहान ने कर्मचारियों और शिक्षकों से कहा कि ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वालों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कुलपति ने एमबीए, एमटीए, शिक्षा, मनोविज्ञान, विधि, समाजशास्त्र, पत्रकारिता, भोटी, योग, भूगोल, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, दृष्य एवं कला, संगीत, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, वाणिज्य, गणित, रसायन, भौतिकी, जीव विज्ञान, संगणक विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी विभागों का विशेष रूप से निरीक्षण किया।
विज्ञापन