फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल

वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल

Mon, 03 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल
सराहां (सिरमौर)। नाहन-कुमारहट्टी वाया सराहां नेशनल हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में पांच पर्यटक घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस सड़क हादसे की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पर्यटकों से भरी एक स्कार्पियो शिमला से वापस लौट रही थी। सराहां के पास लवासा चौकी पहुंचते ही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में चालक व तीन माह की बच्ची को कोई चोट नहीं आई। जबकि, लखनऊ निवासी 32 वर्षीय बैजनाथ, 34 वर्षीय कार्तिकेय, 45 वर्षीय मेहंदी हैदर हसन, 19 वर्षीय सृष्टि व 32 वर्षीय रीतू के सिर, टांगों, बाजूओं व शरीर के अन्य भागों में काफी चोटें आई हैं। घायलों को स्थानीय लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया। यहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर कर दिया गया। चालक लक्ष्मी शंकर ने बताया कि लवासा चौकी के पास पहुंचते ही गाड़ी की ब्रेक फेल हो गई। इस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। उन्होंने बताया कि जब गाड़ी अनियंत्रित हुई तो गाड़ी को चट्टान की तरफ मोड़ा गया। उन्होंने बताया कि मोड़ते वक्त गाड़ी दो बार पलटी। गनीमत रही कि गाड़ी खाई में नहीं गिरी जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया। उधर, थाना प्रभारी जयराम डोगरा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घायलों को सराहां में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजकर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed