{"_id":"5cab87a3bdec2213f32f891a","slug":"161554745251-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के बीचोंबीच सरकारी जमीन पर किया अवैध निर्माण निगम ने तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के बीचोंबीच सरकारी जमीन पर किया अवैध निर्माण निगम ने तोड़ा
Tue, 09 Apr 2019 10:24 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के बीचोंबीच कमला नेहरू अस्पताल के पास एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कर दिया। निगम के कहने के बावजूद रविवार रात तक निर्माण कार्य जारी रहा। लेकिन सुबह होते ही निगम ने इसे तोड़कर हटा दिया।
निगम प्रशासन के अनुसार एक व्यक्ति दो दिन से यहां निर्माण करवा रहा था। ग्रीन एरिया में दिन रात काम चल रहा था। रविवार को निगम को इसकी शिकायत मिली। कनिष्ठ अभियंता ने व्यक्ति को काम बंद करने को कहा। लेकिन यह नहीं माना और लोहे की चादरों से सड़क किनारे एक शेड तैयार कर दिया। दावा किया कि उसके पास निर्माण की अनुमति है। सोमवार सुबह एपी शाखा की एक टीम मौके पर पहुंची। व्यक्ति को निर्माण की अनुमति दिखाने को कहा लेकिन यह नहीं दिखा पाया। इसके बाद निगम की टीम ने अवैध निर्माण तोड़कर सामान जब्त कर लिया। एपी राजीव शर्मा ने कहा कि यह निर्माण सरकारी जमीन पर हो रहा था, जिसे हटा दिया है।
पहले भी आ चुकी अवैध निर्माण की शिकायत
एक साल पहले भी निगम को यहां अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। तब सड़क किनारे लोहे के पिल्लर खड़े कर अवैध निर्माण किया जा रहा था। बाद में निगम ने इसे रुकवा दिया था। लोहे के ये पिल्लर अब भी यहां खड़े हैं। एनजीटी के फैसले के बाद शहर के कोर और ग्रीन एरिया में निर्माण कार्य पूरी तरह बंद है। लेकिन कुछ लोग सरकारी जमीन पर भी अवैध निर्माण खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
तोड़ दिया गया है अवैध निर्माण
केएनएच के पास अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। सोमवार सुबह मौके पर जो अवैध निर्माण पाया गया है, उसे तोड़ दिया गया है। शहर में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-पंकज राय, नगर निगम आयुक्त