फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   केवी जतोग

केवी जतोग

Wed, 29 Aug 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
केवी जतोग
श्लोक उच्चारण में प्रिया और हिना रहीं प्रथम
विज्ञापन

केवी जतोग में संस्कृत सप्ताह का समापन
विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। केंद्रीय विद्यालय जतोग में संस्कृत सप्ताह के दौरान आयोजित की गई श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में प्रिया ने पहला, सोमेश्वर ने दूसरा और सुनिधि ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ पवर्ग में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा हिना ने पहला स्थान पाया। स्कूल में संस्कृत समापन समारोह के अवसर पर सप्ताह भर में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में शिवाजी सदन ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में शिवाजी, अशोका और रमन सदन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सुलेख के मुकाबले में आठवीं की आभा ने पहला, शिवाजी सदन के मोक्ष ने दूसरा और इसी सदन की आरुषि ने तीसरा स्थान हासिल किया। सुलेख के वरिष्ठ वर्ग में टैगोर सदन की तमन्ना ने पहला स्थान झटका। निबंध लेखन के हुए कनिष्ठ वर्ग के मुकाबले में मनीषा मोहन टैगोर सदन ने पहला, रमन सदन की कनिष्का ने दूसरा, जबकि रमन सदन की मनुषि ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में टैगोर सदन के लवप्रीत ने पहला, रमन सदन की वर्षा ने दूसरा और शिवाजी सदन के अभिषेक ने तीसरा स्थान झटका। प्रश्नोत्तरी के हुए मुकाबले में शिवाजी सदन के अभय, शिवाजी के कर्ण ने पहला, रमन सदन की स्मृति और सोमेश्वर ने दूसरा, जबकि अशोका सदन की तनिषा और अनन्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। नाट्य मंचन में शिवाजी सदन के योगिता, अमृत, साहिल, सक्षम, अजय, मोहित ने पहला और शिवाजी सदन के अभिषेक ने तीसरा स्थान झटका। कथा वाचन की प्रतियोगिता में शिवा जी सदन के मोहित ने पहला, अभिषेक ने दूसरा और टैगोर सदन के आदित्य विक्रम ने तीसरा स्थान पाया। समूह गान की प्रतियोगिता में टैगोर सदन का शानदार प्रदर्शन रहा। सदन की टीम में शामिल प्रगति, ज्योति, अनन्या और प्रिंस ने पहला स्थान पाया। स्कूल प्रधानाचार्य वीर चंद ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा सबसे प्राचीन भाषा है। इसके प्रचार प्रसार और इसे आम बोलचाल में प्रयोग करने के लिए हम सभी को प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed