फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स

छेड़खानी की घटनाओं पर चुप्पी साधने से बढ़ता है अपराध

Thu, 27 Jun 2019 11:25 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स
- फोटो : अमर उजाला

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टुटू में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई। अमर उजाला ने देशभर में महिलाओं को जागरूक करने, उन्हें स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत इस कार्यक्रम में सहयोग किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में नगर निगम शिमला के पार्षद एवं अधिवक्ता विवेक शर्मा मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि संविधान में हर नागरिक को समानता का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने महिलाओं को शोषण और उत्पीड़न से बचाने को बने कानूनों की जानकारी भी दी। छात्राओं से कहा कि छेड़खानी जैसी घटना में आपकी चुप्पी अपराध को न्योता देती है। इसलिए जरूरी है कि ऐसी घटनाओं को शुरुआती दौर में ही रोकने के लिए कदम उठाएं।
विज्ञापन


ऐसी घटनाओं को अपने माता-पिता, गुरुजनों के साथ साझा करें। यदि समाधान न निकले को इसकी शिकायत थाने में जाकर स्वयं भी कर सकती हैं। हर थाने में महिला कर्मी अधिकारी तैनात होती हैं। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुछ टोल फ्री नंबर 1098, गुड़िया हेल्प लाइन जैसे नंबर भी शुरू किए हैं। सीधे पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर लेटर भेजकर या ई मेल कर भी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए करें।
अधिवक्ता विवेक ने छात्राओं से कहा कि सोशल मीडिया और इंटरनेट का सिर्फ सकारात्मक उपयोग करें। इसे पढ़ाई में जानकारी प्राप्त करने के लिए ही इस्तेमाल करें। सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी क्राइम को बढ़वा दे रहा है। छात्राएं सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। सोशल मीडिया इंटरनेट के उपयोग बढ़ने और बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने लिए समय और जरूरत के मुताबिक कानून भी बनाकर लागू किए जा रहे हैं। छात्राओं और महिलाओं का इंटरनेट, सोशल मीडिया में सिर्फ अपने परिचित लोगों के ही संपर्क में रहना चाहिए। फर्जी आईडी वालों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।


अमर उजाला का प्रयास सराहनीय : कविता
टुटू स्कूल की प्रधानाचार्य कविता वर्मा ने अमर उजाला की महिला सशक्तीकरण, रोजगार और सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर जागरूक करने को चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। कहा कि अमर उजाला सामाजिक सरोकार की गतिविधियों का लगातार आयोजन करता रहता है। उन्होंने इस जागरूकता कार्यक्रम को छात्राओं के लिए उपयोगी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed