फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नौकरी न दिलाने पर निजी कंपनी को ठोंका जुर्माना

नौकरी न दिलाने पर निजी कंपनी को ठोंका जुर्माना

Wed, 26 Jun 2019 11:29 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 26 Jun 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
नौकरी न दिलाने पर निजी कंपनी को ठोंका जुर्माना
सांकेतिक तस्वीर

जिला उपभोक्ता फोरम शिमला ने नौकरी दिलाने वाली गाजियाबाद की एक निजी कंपनी के खिलाफ फैसला सुनाया है। कंपनी आवेदक को सेवाएं मुहैया नहीं करवा पाई थीं। इसके बाद शिकायतकर्ता ने जिला उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया। फोरम ने फैसला सुनाते हुए 15 हजार रुपये जुर्माने के साथ सेवा के बदले वसूली गई 24,935 रुपये की राशि को 45 दिन में प्रार्थी को लौटाने के आदेश दिए हैं। अदालत ने वसूली गई राशि को सालाना नौ फीसदी ब्याज के साथ लौटाने को कहा है।

विज्ञापन


फोरम के अध्यक्ष न्यायाधीश एससी कैंथला, सदस्य सबनीत सिंह चौहान और योगिता दत्ता ने न्याय के लिए प्रार्थी रहे फतैची टुटू निवासी भारत भूषण की शिकायत पर यह फैसला सुनाया। प्रार्थी का आरोप है कि उसने निजी कंपनी के पास मैकेनिक्ल इंजीनियर की नौकरी दिलवाने के लिए आनलाइन आवेदन किया था। इसके लिए उसने मांग के अनुरूप 24,935 रुपये भी अदा किए। लेकिन कंपनी ने नौकरी नहीं दिलवाई। इसके बाद कंपनी को लीगल नोटिस भिजवाया बावजूद इसके कंपनी उसे सेवाएं प्रदान करने में नाकाम रही।
विज्ञापन


इस पर प्रार्थी ने जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत की। फैसला सुनाते हुए फोरम ने कंपनी को 45 दिन के भीतर आवेदनकर्ता को वसूल की राशि नौ फीसदी सालाना ब्याज के अलावा शिकायतकर्ता की मानसिक परेशानी की एवज में दस हजार जुर्माना और पांच हजार रुपये लीटीगेशन चार्जिज के रूप में अदा करने के आदेश कंपनी को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed