फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जूनियर डॉक्टर

हुड़दंगी मेडिकल छात्रों को खाली करना होगा हॉस्टल

Mon, 17 Jun 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
जूनियर डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। आईजीएमसी के ब्वॉयज हॉस्टल में हुड़दंग मचाने वाले मेडिकल छात्रों को एक सप्ताह में छात्रावास खाली करना होगा। आईजीएमसी प्रबंधन ने सोमवार को यह निर्देश जारी किए। हॉस्टल में रह रहे अन्य छात्रों को हिदायत दी है कि अगर कोई छात्र अपने कमरों में हॉस्टल से निकाले इन छात्रों को शरण देता है तो उन पर भी गाज गिरेगी। अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रविचंद शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा हॉस्टल के कमरे में दरवाजे के साथ की गई तोड़फोड़ पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला जाना है।
ब्वॉयज हॉस्टल में रहने वाला इंटर्न छात्र अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था। इसी बीच चार एमबीबीएस छात्र जोकि हॉस्टल में रहते थे, एक डे स्कॉलर के साथ हॉस्टल में आए और इंटर्न को बुलाने लगे। लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद इन सभी ने हॉस्टल के कमरे के दरवाजे को तोड़ा और कमरे में रखा सामान इधर उधर फेंक दिया। कमरे में पानी भी डाल दिया। बाद में जब इंटर्न छात्र आया तो इसकी शिकायत वार्डन को की। वार्डन ने मामला प्रिंसिपल को बताया। प्रिंसिपल ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पांच छात्र शराब के नशे थे। इनमें तीन को तीन महीने और दो स्थायी रूप से हॉस्टल से निष्कासित किया है।
विज्ञापन


पहले से थी आपस में टकराव
जांच कमेटी ने पाया है कि दोनों पक्षों में पहले से ही टकराव था। पहले भी मामला पुलिस में जा चुका था लेकिन आपस में सुलझा लिया था। लेकिन अचानक की गई इस हरकत के बाद प्रशासन ने अब कड़ा कदम उठाया और कार्रवाई की। उधर हास्टल के कमरे में जो नुकसान हुआ है वह भी छात्रों द्वारा भरे जाने वाले जुर्माना राशि से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed