फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बिल न भरने पर टाउनहॉल की कटी बिजली

बिजली बिल न चुकाने पर शहर के टाउन हाल का कनेक्शन कटा

Mon, 17 Jun 2019 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
बिल न भरने पर टाउनहॉल की कटी बिजली
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। मालरोड स्थित ऐतिहासिक टाउनहाल भवन अब रात के समय फैंसी लाइटों से नहीं चमकेगा। भवन की बिजली काट दी है। बिजली बिल न भरने पर बोर्ड ने अस्थायी तौर पर इस भवन का कनेक्शन बंद कर दिया है।
बिजली बोर्ड ने पहले फरवरी में इसका कनेक्शन अस्थायी तौर पर बंद कर दिया था। लेकिन जिला प्रशासन के कहने पर समर फेस्टिवल के दौरान इसकी सप्लाई दोबारा चालू कर दी गई थी। फेस्टिवल खत्म होने के बाद बिजली बोर्ड ने अब फिर इसकी बिजली अस्थायी तौर पर बंद कर दी है। ऐसे में शाम होते ही फैंसी लाइट से चमकने वाला और सैलानियों को आकर्षित करने वाला टाउनहाल अब अंधेरे में डूब रहा है। बताया जा रहा है कि टाउनहाल से कई महीनों का बिजली बिल वसूला जाना है। लेकिन बिल किसे चुकाना है, इसकी जिम्मेदारी कोई लेने को तैयार नहीं। जीर्णोद्धार का काम करवा रहे पर्यटन विभाग ने अभी तक बिल नहीं भरा। उधर, नगर निगम कह रहा है कि यह भवन पर्यटन निगम के पास है। ऐसे में पर्यटन विभाग ही इसका बिल चुकाएगा। बिजली बोर्ड का कहना है कि कई महीनों तक इस भवन का बिल नहीं भरा था जिसके बाद अस्थायी तौर पर कनेक्शन बंद कर दिया है।
विज्ञापन


टूरिस्ट सीजन में ही अनदेखी
समर टूरिस्ट सीजन के दौरान शिमला में आजकल रोजाना हजारों सैलानी पहुंच रहे हैं। रिज और मालरोड की ऐतिहासिक इमारतें शिमला की पहचान मानी जाती है। सैलानी इनके बाहर फोटो जरूर खिंचवाते हैं। गेयटी थिएटर तो पहले की तरह रंग बिरंगी लाइटों से दमक रहा है लेकिन टाउनहॉल अंधेरे में गुम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीर्णोद्धार करने वाले ही भरें बिल : मेयर
नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि टाउनहाल अभी हमें हैंडओवर नहीं किया है। ऐसे में इसका बिजली बिल नगर निगम नहीं भरेगा। इसके अलावा जो बिल लंबित है उसका भुगतान जीर्णोद्धार का काम करवाने वालों को करना चाहिए।


बिल न भरने पर काटी है बिजली
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता राजेश चांदला ने कहा कि कई महीनों से टाउनहाल का बिजली बिल नहीं दिया गया है। इसके बाद अस्थायी तौर पर इसका कनेक्शन बंद किया है। समर फेस्टिवल के दौरान कुछ दिन के लिए सप्लाई चालू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed