फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अंडर ग्रांउड बिछ चुकी बिजली की तारें

शहर में अब अंडरग्राउंड होंगे बिजली तार, काम शुरू

Thu, 23 May 2019 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 23 May 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
अंडर ग्रांउड बिछ चुकी बिजली की तारें

राजधानी के लोगों को जल्द ही बिजली तार के जंजालों से मुक्ति मिल जाएगी। विद्युत बोर्ड जुलाई माह तक शहर के बिजली तार अंडर ग्राउंड कर देगा। कालीबाड़ी के ईदगाह क्षेत्र में बिजली बोर्र्ड का सब स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। इस सब स्टेशन से अंडर ग्राउंड तार बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। इस सब स्टेशन के शुरू होते ही शहर के लोगों को बिजली संकट से जहां छुटकारा मिलेगा वहीं बिजली लाइनें भूमिगत हो जाएंगी।

विज्ञापन


इस सब स्टेशन से पहले बोर्ड के पास एक ही खलीनी सब स्टेशन था। सब स्टेशन छोटा होने के कारण शहर में बिजली का लोड नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता था। लेकिन अब कालीबाड़ी के पास बने इस सब डिविजन से बोर्ड की सेवाएं और बेहतर होने की उम्मीद है। बोर्ड ईदगाह सब स्टेशन लाइन के तहत आने वाली अधिकतर स्ट्रीट लाइटों को इससे जोड़ा जा रहा है। ईदगाह सब स्टेशन के लिए समरहिल 33 स्टेशन से लाइन बिछा दी है। इस लाइन से शहर को भूमिगत लाइनों के जरिये बिजली की सप्लाई दी जाएगी। यह सेवा जुलाई माह तक शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


इन इलाकों को मिलेगी अंडर ग्रांउड बिजली
शहर के मालरोड, रिज, यूएस क्लब, लोअर बाजार, खलीनी, भराड़ी, जाखू और इसके आसपास के क्षेत्रों में सबसे पहले बिजली की तार भूमिगत किए जाएंगे। इसके बाद शहर के अन्य हिस्सों में यह सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई अंत तक मिलेगी सुविधा : लोकेश
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता लोकेश ठाकुर ने बताया कि सब स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। लाइनों का कार्य भी समाप्त होने को है। बिजली बोर्ड जुलाई माह के अंत तक लोगों को इस लाइन का फायदा दे देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed