फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   154 posts of Medical laboratory technician will be filled in Health Department

स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 154 पद, रोजगार कार्यालय से मांगी पात्र अभ्यर्थियों की सूची

Thu, 13 Feb 2020 12:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Feb 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
154 posts of Medical laboratory technician will be filled in Health Department
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन (ग्रेड-टू) के 154 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने रोजगार कार्यालय से पात्र अभ्यर्थियों की सूची मांगी है। चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन के 154 पदों को अनुबंध के आधार पर भरा जाएगा।

विज्ञापन


रोजगार विभाग को 10 मार्च तक पात्र अभ्यर्थियों की लिस्ट स्वास्थ्य विभाग के निदेशालय भेजनी होगा, जबकि जनजातीय क्षेत्रों को 15 मार्च तक का समय दिया है। 18 से 45 साल तक के प्रशिक्षित अभ्यर्थी इन पदों के लिए पात्र हैं। अभ्यर्थी का नाम हिमाचल प्रदेश पैरा मेडिकल कॉसिल में भी पंजीकृत होना जरूरी है।
विज्ञापन

 

154 posts of Medical laboratory technician will be filled in Health Department

साथ ही जमा दो की पढ़ाई विज्ञान संकाय में होनी अनिवार्य है। इसके अलावा बीएससी चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी की हो। 154 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 56, एससी के लिए 31, एसटी के 6, ओबीसी के लिए 25, सामान्य(ईडब्ल्यूएस) के लिए 19 और अन्य वर्गों के लिए 15 पद आरक्षित हैं।

उधर, स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि  अनुबंध के आधार पर चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन (ग्रेड-टू) के 154 पदों भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। सभी पद बैचबाइज आधार पर भरे जाएंगे। रोजगार कार्यालय से पात्र अभ्यर्थियों के डिटेल मांगी है। उसके बाद कांउसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed