फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   153 buses will return from election duty, relief will be available from today

Shimla News: चुनाव ड्यूटी से लौटेंगी 153 बसें, आज से मिलेगी राहत

Sat, 01 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
153 buses will return from election duty, relief will be available from today
बसों की कमी से लोग झेल रहे थे परेशानी
विज्ञापन

तारादेवी डिपो की 86 और शिमला ग्रामीण की 20 बसें हैं ड्यूटी पर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। लोकसभा चुनाव की ड्यूटी से कर्मचारियों को लेकर रविवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें लौट आएंगी। इसके बाद रविवार दोपहर बाद राजधानी और ऊपरी शिमला के रूटों पर बसों की स्थिति सामान्य हो जाएगी।
चार दिन से बसें चुनाव ड्यूटी में तैनात रहने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। रविवार को बसों के वापस रूटों पर लौटने से लोगों को राहत मिलेगी। लोकसभा चुनाव के दिन शनिवार को एचआरटीसी की 153 बसों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें तारादेवी डिपो की 86, शिमला ग्रामीण डिपो की 20 और शिमला लोकल डिपो की 47 बसें चुनावों पर तैनात थीं। ऊपरी शिमला के लिए 29 मई से ही तारादेवी डिपो की बसें सेवाएं दे रही थीं। रूटों को क्लब करके रूटों पर चलाया गया। शनिवार को ज्यादा बसें चुनाव पर जाने से ऊपरी शिमला के लिए न के बराबर बसें रूट पर चलीं।
विज्ञापन

डिपो की बसें 2 जून को कर्मचारियों को लेकर राजधानी लौट आएंगी। दोपहर बाद ऊपरी शिमला के लिए बसों का संचालन सामान्य होगा। लोकल और शिमला ग्रामीण डिपो की बसों को 30 मई और 1 जून को कर्मचारियों को छोड़ने तथा लाने के लिए किया था। लोकल डिपो की बसों की ड्यूटी राजधानी में ही होने से कम रूट प्रभावित हुए। निगम का दावा है कि लोकल डिपो में रविवार सुबह से ही बसें निर्धारित रूटों पर चलेंगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article