फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   गुर का दर्शन देख-देख जीवां...

जगातखाना में हुआ विशेष गुरमत समागम

Sun, 31 Mar 2019 10:39 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के गुरमत प्रचार ट्रस्ट जगातखाना में विशेष गुरमत समागम हुआ। इसमें कथावाचक, रागी और डाडी जत्थों ने संगत को गुरु की महिमा का गुणगान कर निहाल किया। इस दौरान दीवान सजाया गया।
25 लोगों ने अमृत छका और गुरु का लंगर भी ग्रहण किया। गुरुनानक देव के 550वां साला प्रकाश पर्व को समर्पित शबद गुरु प्रचार समागम के तहत सात दिवसीय कार्यक्त्रस्म आयोजित हुआ। विशेष समागम में हजूरी रागी भाई इकबाल सिंह ने शबद कीर्तन कर संगत का निहाल किया। ज्ञान प्रदीप सिंह जालांधर ने गुरु की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन


ज्ञानी सविंदर सिंह भंगू ने गुरु की महिमा का बखान किया। कथावाचक, रागी व डाडी जत्थों ने गुर का दर्शन देख देख जीवां, खालसा मेरो रूप है खास, तू मेरा पिता, तू है मेरी माता, तुम सच्चे पाताशाह, मन क्यों वैराग करे आदि की प्रस्तुतियों से गुरु की महिमा का वर्णन सुंदर वर्णन किया। जत्थों ने गुरवाणी के माध्यम से गुरु के उपदेश पर चलने का संगत से आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरमत प्रचार ट्रस्ट के सचिव महेंद्र सिंह ने कहा कि सात दिनों तक विभिन्न जगहों पर कार्यक्त्रस्म आयोजित हुए। इसमें ढेरोंवाल, सनेड़, बेला, माजरा, थली खुर्द, रेडू़, बोदला, भुड्ड ऊपरली, लोदीमाजरा, पंजैहरा व नालागढ़ में समागम आयोजित हुए। उन्होंने कहा कि इनमें कथावाचक ज्ञानी केवल सिंह, साहिब सिंह, बलजीत सिंह, प्रिंसिपल हरभजन, सुरेंद्र सिंह, डॉ. मनप्रीत सिंह, हरपाल सिंह, जसवंत सिंह, रागी सतनाम सिंह, बीबी कमलजीत कौर, कुलवीर सिंह, इकबाल सिंह, कंवर हरमिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, डाडी जत्था सुखविंदर सिंह, अमरीक सिंह ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि इस दौरा रक्तदान शिविर और अमृत संचार कार्यक्त्रस्म भी आयोजित हुए।


इस अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह बांठ, जिप सदस्य यशवंत सिंह बावा, ट्रक यूनियन के कोषाध्यक्ष वीर सिंह चंदेल, अवतार सिंह, जसपाल सिंह, गुरमत प्रचार ट्रस्ट के अध्यक्ष नसीब सिंह, सचिव महिंद्र सिंह, समाजसेवी गुरचरण सिंह चन्नी, सिख स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह, रविंद्र सिंह, दर्शन सिंह, सुरमुख सिंह, चरणजीत सिंह, परमजीत सिंह ग्रेवाल, जगतार सिंह, कुलवंत सिंह, सतनाम सिंह, अजीत सिंह, अमरीक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed