{"_id":"5ba7cfb7867a557eb0418811","slug":"151537724343-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बावजूद सजी दुकानें, नगर निगम ने जब्त किया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के बावजूद सजी दुकानें, नगर निगम ने जब्त किया सामान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की पाबंदी के बावजूद लोअर बाजार में कई तहबाजारी रविवार को भी संडे मार्केट में दुकानें सजाने पहुंचे। हालांकि, निगम की टीम ने ज्यादा देर तक इनकी दुकानें नहीं टिकने दीं और अभियान चलाकर एक दर्जन तहबाजारियों का सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन
नगर निगम की तहबाजारी शाखा की एक टीम ने रविवार सुबह करीब 11 बजे लोअर बाजार का निरीक्षण किया, लेकिन इस दौरान तहबाजारी बाजार में नहीं दिखे। कई दुकानें सजाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन निगम की टीम को देखकर इन्होंने सामान समेट लिया। निगम की टीम खाली हाथ ही वापस लौट गई। हालांकि, इसके बाद तहबाजारियों ने बाजार में दुकानें सजाना शुरू कर दी। दोपहर दो बजे तक बाजार में दर्जनों तहबाजारियों ने डेरा जमा लिया।
विज्ञापन
करीब तीन बजे निगम की टीम फिर बाजार में पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। निगम की टीम ने लोअर बाजार से सात, आईजीएमसी रोड से चार और संजौली से एक तहबाजारी का सामान जब्त किया है। तहबाजारी इंस्पेक्टर का कार्यभार देख रहे केशव राम कश्यप ने कहा कि एक दर्जन तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया है। कहा कि आने वाले दिनों में भी एमसी की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन