फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पोर्ट ब्लेयर की तर्ज पर व किस ति किया जाएगा श मिला

पोर्ट ब्लेयर की तर्ज पर व किस ति किया जाएगा श मिला

Wed, 29 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पोर्ट ब्लेयर की तर्ज पर व किस ति किया जाएगा श मिला
पोर्ट ब्लेयर की तर्ज पर विकसित होगा शिमला : जयराम
विज्ञापन

शिमला रह चुकी है अंग्रेजों की राजधानी, यहां बहुत सारे पुराने भवन और ऐतिहासिक चीजें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पर्यटन के नजरिये से राजधानी शिमला को पोर्ट ब्लेयर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पोर्ट ब्लेयर गए थे। वहां पर बहुत सारी ऐतिहासिक चीजों को संजोया गया है। वहां पर दर्शाया गया है कि किस प्रकार से लोग आजादी की लड़ाई लड़ते रहे। कैसे कोल्हू में जोता गया। एक पेड़ भी है, जिसे सूत्रधार बताया गया है जो तमाम ऐतिहासिक घटनाओं का चश्मदीद बताया गया है। पर्यटक वहां जाते हैं और ये सारी चीजें देखते हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने पर्यटन नीति पर चर्चा पर जवाब देते हुए कहा कि शिमला अंग्रेजों की राजधानी रही है। हमने अपने पर्यटन अधिकारियों के सामने इस संबंध में एक प्रस्ताव रखा है। शिमला का टाउन हॉल, शिमला का बैंटनी कैसल समेत तमाम जितने भी भवन और स्वतंत्रता से पूर्व की जो भी ऐतिहासिक चीजें या स्थान हैं, उनके बारे में पर्यटकों को ज्यादा से जानकारी दी जा सकती है। इससे वे हिमाचल में इतिहास जानने के लिए आएंगे। ऐसी स्थिति में शिमला को एक बेहतरीन पर्यटन स्थली के रूप में विकसित किया जा सकता है। इससे पर्यटकों का यहां आना ज्यादा हो सकता है। सीएम बोले कि हमने तय किया है कि हम शिमला मेें एक लाइट एंड साउंड कार्यक्रम करेंगे। इसका मकसद भी शिमला में पर्यटकों को आकर्षित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed