फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आरटीओ की कार्रवार्इ

आरटीओ की कार्रवार्इ

Wed, 29 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
आरटीओ की कार्रवार्इ
वर्दी न पहनने और टिकट न देने पर पांच बसें जब्त
विज्ञापन

तीन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीनों के लिए सस्पेंड
पूरे दिन खड़ी रखी बसें, ऑपरेटरों को तीन तीन हजार जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। परिवहन विभाग की ओर से जारी चेतावनी के बावजूद शहर में चल रही प्राइवेट बसों में नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद बुधवार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने खुद प्राइवेट बस में सफर कर मनमानी करने वाले चालक-परिचालकों को पकड़ा। परिवहन अधिकारी के मांगने पर परिचालक ने टिकट नहीं दी। इसके बाद बस को जब्त कर लिया गया। बुधवार को विभाग ने विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान नियमों को ताक पर रख कर दौड़ाई जा रही पांच बसें पकड़ीं। बसों में न तो यात्रियों को टिकट दिए गए थे न ही ड्राइवर-कंडक्टर वर्दी में थे। इन बसों को पूरा दिन खड़ा रखा गया और नियमों के उल्लंघन पर बस ऑपरेटरों को तीन-तीन हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। नियमों को न मानने वाले तीन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीनों के लिए सस्पेंड कर दिए गए हैं। प्राइवेट बस आपरेटर यूनियन शिमला के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि यूनियन अपने स्तर पर भी चालकों परिचालकों का वर्दी पहनना और सभी यात्रियाें को टिकट देना सुनिश्चित करवाएगी।
दोबारा पकड़े गए तो नहीं छोड़ी जाएगी जब्त बस : आरटीओ
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भूपेंद्र कुमार अत्री ने बताया कि वर्दी न पहनने और सवारियों को टिकटें न देने पर पांच बसों को जब्त कर जुर्माना लगाया गया है। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन ड्राइवरों के लाइसेंस तीन महीनों के लिए सस्पेंड किए हैं। मनमानी करने वाले बस ऑपरेटरों के अब रूट परमिट कैंसल होंगे। जब्त की गई बस भी कम से कम छह दिन तक नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

स्टीरियो बजाने पर एचआरटीसी बस का चालान
निरीक्षण के दौरान आरटीओ शिमला ने नियमों के खिलाफ बस में स्टीरियो बजाने वाले एक एचआरटीसी चालक को भी पकड़ा। चालक बड़ी चालाकी से मोबाइल ब्लू टूथ के जरिये स्टीरियो पर गाने बजा रहा था। नियम तोड़ने पर आरटीओ ने बस का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed