फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1500 women Nati for beti bachao in kullu

बेटी बचाने के लिए 1500 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में डाली नाटी

Mon, 07 May 2018 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सैंज (कुल्लू)
अमर उजाला ब्यूरो, सैंज (कुल्लू) Updated Mon, 07 May 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
1500 women Nati for beti bachao in kullu

सैंज घाटी में चल रहे मेले में रविवार को ‘बेटी है तो भविष्य है’ की थीम पर कुल्लू महानाटी का आयोजन किया गया। इसमें करीब 1500 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर एक साथ सामूहिक नाटी डाली।

विज्ञापन


नाटी में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री धनेश्वरी ठाकुर, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने भी शिरकत की। धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का अर्थ है कि बेटी को जन्म देना और उसे पढ़ाना और उसका आदर करना है।
विज्ञापन


बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि महानाटी का आयोजन सैंज में पहली बार हुआ है। यह सैंज घाटी के लिए एक मिसाल बनी है। कहा कि सोमवार को वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मेले के समापन समारोह में आंएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनवारी लाल ठाकुर, बीडीसी सदस्य मंगलोर अनिता देवी, मेला के प्रधान प्रीतम सिंह नेगी, सचिव झाबे राम, जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed