फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   15 percent seats in SPU PG courses will also be filled from All India quota

SPU Mandi: एसपीयू के पीजी कोर्सों में ऑल इंडिया कोटे से भी भरी जाएंगी 15 प्रतिशत सीटें

Fri, 24 May 2024 08:37 AM IST
Krishan Singh त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 May 2024 08:37 AM IST
सार

प्रवेश परीक्षा में हिमाचल सहित देश के अन्य राज्यों से भी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। एसपीयू 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कोटे से भरने जा रहा है। इसके लिए विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर अपना परीक्षा फार्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
15 percent seats in SPU PG courses will also be filled from All India quota
सरदार पटेल विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी अपनी अधीन आने वाले कॉलेजों में 18 विषयों की सीटों को भरने के लिए प्रवेश परीक्षा करवाने जा रहा है। इस प्रवेश परीक्षा में हिमाचल सहित देश के अन्य राज्यों से भी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। एसपीयू 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कोटे से भरने जा रहा है। इसके लिए विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर अपना परीक्षा फार्म भर सकते हैं। उधर, एसपीयू ने एक बार फिर से विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 23 मई से बढ़ाकर 25 मई तक कर दिया है।

विज्ञापन


विवि ने आवेदन नहीं कर सके छात्र और छात्राओं को राहत प्रदान करने हुए तिथि को 25 मई तक बढ़ाया है। एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक ई. सुनील वर्मा ने कहा कि एसीपीयू में जहां प्रदेश भर के विद्यार्थी प्रवेश परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं। वहीं, देश के दूसरे राज्यों से भी युवा ऑल इंडिया कोटे से 15 प्रतिशत सीटों को भरने के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। विवि ने आवेदन करने की तिथि को 23 मई से 25 मई तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

अब तक 5,700 युवाओं ने किए आवेदन
सरदार पटेल विवि में पीजी सहित अन्य 18 कोर्सों में पढ़ाई करने के लिए अब तक एसपीयू के पास प्रदेशभर से 5,700 युवाओं के आवेदन मिल गए हैं। एसपीयू के मुताबिक अगले दो दिनों में भी हजारों युवाओं के आवेदन मिल सकते हैं।

यूजी की दो परीक्षाओं की तिथि बदली
यूजी की 24 मई को होने वाली मैथ और अंग्रेजी के पेपरों की भी विवि ने तिथि बदली है। 24 मई को होने वाली बीए, बीएससी, बीकॉम पहले साल की मैथ की परीक्षा जो कि सांय के सत्र में होनी थी, अब वह 25 मई को सांय के सत्र में होगी। वहीं, बीए, बीएससी, बीकॉम दूसरे साल की अंग्रेजी की परीक्षा 24 मई को सुबह होनी थी, उसे अब 25 मई को सुबह के सत्र मं करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed