फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   15 new cases of swine flu found positive in Himachal

हिमाचल में स्वाइन फ्लू के 15 नए मामले पॉजिटिव

Thu, 07 Feb 2019 10:11 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Feb 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
15 new cases of swine flu found positive in Himachal

प्रदेश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को 15 नए मामले पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें से आईजीएमसी शिमला में 10, कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में तीन जबकि हमीरपुर और बिलासपुर में एक-एक नया मामला सामने आया है।

विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश सरकार ने विशेष एहतियात बरतने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने विभागीय अधिकारियों ने ताजा रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों को गांव-गांव जाकर लोगाें को जागरूक करने समेत दवाएं वितरित करने की हिदायत जारी की गई है। बुधवार को आईजीएमसी शिमला में स्वाइन फ्लू के 10 नए मामले पॉजीटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से शिमला के 6 जबकि सोलन, सिरमौर, मंडी और कुल्लू से एक-एक मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण की पुष्टि हो गई। उधर, कांगड़ा जिले टांडा मेडिकल कालेज में बुधवार को स्वाइन फ्लू के तीन नए मामले सामने आए हैं। 

पंजाब में 164, हरियाणा में 363 मरीज

15 new cases of swine flu found positive in Himachal

 सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि तीन में से एक मरीज चंबा जिला से संबंधित है, जबकि दो कांगड़ा जिला के हैं। इसी तरह से हमीरपुर और बिलासपुर से एक-एक मामला रिपोर्ट हुआ है।

हमीरपुर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने बताया कि हमीरपुर के चमनेड़ गांव का एक मरीज स्वाइन फ्लू से ग्रस्त पाया गया है। मरीजों की कुल संख्या 7 हो गई है।

वहीं, बिलासपुर जिले के घुमारवीं क्षेत्र में बीमार चल रही महिला का टेस्ट पॉजीटिव रहा है। बिलासपुर जिले में अभी तक कुल 8 लोग इसकी चपेट में आ गए हैं, जिनमें डेढ़ साल की बच्ची की मौत भी हो चुकी है। 

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने हिमाचल में स्वाइन फ्लू महामारी नहीं है। प्रदेश के बाहरी राज्यों में भी यह बीमारी फैली है। 27 जनवरी तक पंजाब में 164 मामले सामने आए हैं और 26 लोगों मौत हुई है जबकि हरियाणा में 363 और 2 लोगों की मौत उत्तराखंड में 17 मामले और एक की मौतए चंडीगढ़ में 10 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed