{"_id":"5f0c50b0373034006b19457d","slug":"15-industries-will-be-set-up-in-himachal-at-a-cost-of-450-97-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 450.97 करोड़ के औद्योगिक निवेश को मंजूरी, 1285 को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 450.97 करोड़ के औद्योगिक निवेश को मंजूरी, 1285 को मिलेगा रोजगार
Mon, 13 Jul 2020 08:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 13 Jul 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
राज्य एकल खिड़की अनुश्रवण और स्वीकृति प्राधिकरण की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संकट के इस दौर में हिमाचल प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने में कामयाब हुआ है। प्रदेश में 450.97 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता तैयार हो गया है। इस निवेश से प्रदेश में 6 नए उद्योग लगाने और 9 उद्योगों को विस्तार देने को मंजूरी दी गई। इसमें कालाअंब में पीपीई किट्स यूनिट लगेगी। इन उद्योगों में करीब 1285 लोगों को रोजगार मिलेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य एकल खिड़की अनुश्रवण और स्वीकृति प्राधिकरण की 13वीं बैठक में इन प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
स्वीकृत औद्योगिक प्रस्तावों में जिला सिरमौर के कालाअंब में पीपीई किट्स, मास्क और डिस्पोेजेबल जूता कवर बनाने की यूनिट भी शामिल है। प्राधिकरण ने जिला ऊना के गगरेट में सीआई कास्टिंग आफ ट्रैक्टर पार्ट्स और एसजी आयरन कास्टिंग ऑफ ट्रैक्टर पार्ट्स के निर्माण के लिए मैसर्स शूरा ट्रैक्टर्ज इंडिया लिमिटेड और बद्दी तहसील के ढेला गांव में ऑटोक्लेव, क्लीन रूम, इलेक्ट्रिकल पैनल मेडिकल इक्यूपमेंट्स, फैब्रीकेशन/जॉब वर्क आदि के निर्माण के लिए मै. नेशनल इंटरप्राइजेज को भी मंजूरी दी है।
विज्ञापन
इसके अलावा मैसर्स ओराया हेल्थकेयर, बायोट्रेंडज मेडिकामेंट प्राइवेट लिमिटेड, आरआरडी ऑयल प्राइवेट लिमिटेड, प्रोस्पेरिटी ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड, सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सुपर होज इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, कुंडलाज लोह उद्योग, मैसर्स एमर सिल केटेक्स प्राइवेट लिमिटेड, आइडियल पेंट इंडस्ट्रीज, मोरेपेन लैबोरेटरी लिमिटेड, आरके लैबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड और डीएस इंजीनियर्स के विस्तार और नई इकाइयों के निवेश प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन