फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ‘हिमपेसा ऐप’ से सुरक्षित होगा लेन-देन : वीरभद्र

‘हिमपेसा ऐप’ से सुरक्षित होगा लेन-देन : वीरभद्र

Tue, 06 Jun 2017 10:59 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
‘हिमपेसा ऐप’ से सुरक्षित होगा लेन-देन : वीरभद्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के लोगों से ‘हिमपेसा ऐप’ नामक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से धन का आदान-प्रदान करने को कहा। यह ऐप धन के हस्तांतरण, बिलों के भुगतान और अन्य बैंकिंग उद्देश्यों के लिए उपयोग में लाई जाएगी। सीएम ने यह बात मंगलवार को राज्य सचिवालय में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की 229वीं थाची स्थित शाखा का ऑनलाइन शुभारंभ करते हुए कही।
थाची क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक की सुविधा से कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा बैंक के माध्यम से व्यापारियों को अपनी निधि का सुरक्षित लेन-देन करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बैंक को 50 हजार किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए बधाई दी तथा प्रदेश के प्रत्येक किसान को यह सुविधा प्रदान करने के लिए कहा। बैंक के अध्यक्ष हर्ष महाजन ने बताया कि इस वर्ष बैंक ने 162 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है और वर्तमान में बैंक की प्रत्येक नई शाखा लाभ अर्जित कर रही है। शिमला जिला के जलोग में नई शाखा के खुलने के प्रथम महीने में ही 18 करोड़ रुपये जमा किए हैं।
विज्ञापन

बैंक के प्रबंध निदेशक गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर बैंक के 77 एटीएम स्थापित हैं, जहां सभी बैंकों के एटीएम कार्ड स्वीकार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक की सेवाओं से 12 लाख खाताधारक लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्य सचिव वीसी फारका तथा मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार टीजी नेगी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed