फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पांवटा में बिजली कटों ने बढ़ाई दिक्कतें

पांवटा में बिजली कटों ने बढ़ाई दिक्कतें

Mon, 05 Jun 2017 11:54 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में बिजली कटों ने बढ़ाई दिक्कतें

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पिछले दो दिनों से पांवटा का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार चल रहा है। सोमवार को दिन भर लू चली। ऐसे में बिजली कटों की मार से लोग पल भर में पसीना पसीना होते रहे। दो दिनों से तापमान निरंतर बढ़ रहा है। दोपहर बाद लोगों का घर से बाहर निकलना कठिन हो रहा है। इसका असर मुख्य बाजार के व्यापार पर नजर आने लगा है। दोपहर के समय बाजार में भी कम चहल पहल रही। स्कूली बच्चों व नौकरी पेशा लोगों को भी खूब दिक्कतें हो रही हैं।
पांवटा निवासी भरत राणा, मनीष तोमर, हिमेंद्र ठाकुर, एसआर पुंडीर, अश्वनी रॉय, राहुल मलिक, दिनेश शर्मा, राम किशन शर्मा, मंजीत कौर व रमेश का कहना है कि दो दिनों से झुलसा देने वाली गर्मी है। दोपहर 12 बजे के बाद घर से बाहर निकलना कठिन हो रहा है। पिछले दो तीन दिनों से पारा निरंतर बढ़ता जा रहा है। गर्म तेज लू के थपेड़े पड़ रहे हैं जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, राहगीरों, रिक्शा व वाहन चालकों के भी खूब पसीने छूट रहे हैं। भयंकर होती जा रही गर्मी छोटे स्कूली बच्चों की भी परेशानी बढ़ा रही है। दोपहर 1 से 2 बजे तक ज्यादातर छोटे स्कूली बच्चों की छुट्टी होती है। ठीक उस वक्त मौसम सबसे ज्यादा गर्म होता है।
विज्ञापन

अभिभावकों व स्कूली बच्चों की हालत बढ़ती गर्मी में खराब हो रही है। उस पर सोमवार को बिजली के बार-बार कट लगते रहे जिससे लोग पसीने से तर बदतर होते रहे। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना कठिन हो रहा है। महिलाएं व युवतियां अपने चेहरे को ढक कर चलती दिखीं जिससे गर्म लू के थपेड़ों से बचाव हो सकें। शहर में आइसक्रीम दुकानों, शीतल पेय, फलों व गन्ना जूस के बिक्री केंद्रों ही कुछ भीड़भाड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता दर्शन सिंह ने कहा कि कुछ दिक्कतें आ रही थीं जिसके चलते बीच बीच में कट लगाने पड़े। कुछ कार्य प्रगति पर है, जिससे शीघ्र बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक हो जाएगी।

बाक्स...
निर्जला एकादशी पर शीतल जल वितरित
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारी गर्मी के बीच पांवटा में लोगों को भारी दिक्कतें होती रहीं। ऐसे में निर्जला एकादशी पर जगह-जगह शीतल मीठे जल की छबील राहत देती रहीं। राहगीरों को गीता भवन के समीप, निर्मल स्वीट शॉप, मुख्य बाजार, बांगरन चौक व बेहड़ेवाल के समीप एक प्रिंटिंग प्रेस के बाहर छबील लगी। इस दौरान भारी गर्मी में शीतल मीठा जल वितरित किया गया।
--तापमान 42 डिग्री के पार, नौनिहाल, बुजुर्ग समेत हर वर्ग परेशान
--उमस और बिजली के कट लगने से लोग पेड़ों की छांव तलाशते रहे
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed