फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शहर के कोर एरिया में बदला सफाई का शेड्यूल

शहर में बदली सफाई व्यवस्था अब शाम को भी उठेगा कचरा

Wed, 27 Feb 2019 01:54 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
शहर के कोर एरिया में बदला सफाई का शेड्यूल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर को साफ सुथरा रखने और शिमला आने वाले सैलानियों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम ने कोर एरिया की सफाई व्यवस्था में बदलाव किया है। अब सुबह के अलावा शाम को भी कचरा उठाया जाएगा।
निगम प्रशासन ने मंगलवार से नई व्यवस्था को लागू कर दी। प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में नगर निगम को शहर में सफाई का शेड्यूल तय करने के आदेश जारी किए थे। अब तक निगम की गाड़ियां मनमर्जी से दिनभर बाजारों समेत मालरोड से कचरा उठाने पहुंच रही थीं। इससे सैलानियों के साथ साथ शहरवासियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सुबह कूड़ा न उठने से इन इलाकों में बंदरों और कुत्तों का आतंक भी बढ़ रहा था। कोर्ट के आदेशों के बाद नगर निगम ने नया प्लान तैयार कर लिया है। अब दिन के समय कोर एरिया में कचरा उठाने वाली गाड़ियां नहीं दिखेंगी। सिर्फ स्वच्छता वाहन को ही जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। निगम नई व्यवस्था की रिपोर्ट कोर्ट में भी पेश करने जा रहा है।
विज्ञापन


इन इलाकों में रात को भी उठेगा कूड़ा
कोर एरिया में आने वाले रिज मैदान, मालरोड, लोअर बाजार, लक्कड़ बाजार एरिया में अब शाम आठ बजे भी निगम की गाड़ियां कचरा उठाने जाएंगी। इसके अलावा रोजाना सुबह साढ़े आठ बजे से पहले ही इन क्षेत्रों से कचरा उठाना सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे दो फायदे होंगे। एक तो दिन में भीड़भाड़ के बीच गाड़ी ले जाने की जरूरत नहीं रहेगी। दूसरा सुबह जल्दी कचरा उठने से बंदर और कुत्ते इसे नहीं बिखेर पाएंगे। हालांकि, शाम को कूड़ा उठाने के लिए चालकों को अतिरिक्त ड्यूटी करनी पड़ेगी जिसके लिए निगम इन्हें अतिरिक्त वेतन देने को भी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में भी दो बार सफाई की तैयारी
नगर निगम उपनगरों के बड़े बाजारों में भी दिन में दो बार सफाई करवाने की तैयारी कर रहा है। चौड़ा मैदान और संजौली में पहले से ही नाइट स्वीपिंग की व्यवस्था है। अब टुटू, बालूगंज, ढली, न्यू शिमला, बीसीएस, कसुम्पटी, पंथाघाटी, समरहिल, खलीनी और छोटा शिमला जैसे बाजारों में भी दो बार झाड़ू लगाने की तैयारी चल रही है। नगर निगम सफाई के लिए चार नई मशीनें खरीदने जा रहा है। इन मशीनों के आने के बाद रिज और मालरोड पर तैनात कर्मचारी दूसरे इलाकों में शिफ्ट किए जा सकते हैं।


कोट
नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने कहा कि कोर एरिया में अब शाम आठ बजे के बाद भी कूड़ा उठाया जाएगा। उपनगरों के बड़े बाजारों में भी नाइट स्वीपिंग की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed