{"_id":"5b4b81134f1c1b42748b4d4a","slug":"141531674899-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान काटने पर बवाल, ट्रैफिक कंट्रोल रूम से आरसी छीन ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान काटने पर बवाल, ट्रैफिक कंट्रोल रूम से आरसी छीन ले गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्टरोड पर गाड़ी का चालान काटने को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। ट्रैफिक पुलिस की महिला कांस्टेबल ने टेंपो ट्रेवलर का चालान काटा तो इस गाड़ी का चालक बाद में महिलाओं को लेकर ट्रैफिक कंट्रोल रूम पहुंच गया।
विज्ञापन
यहां धक्कामुक्की करने के बाद यह चालक पुलिस के कब्जे से अपनी गाड़ी की आरसी छीनकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब दस बजे कार्टरोड पर गुरुद्वारे के पास एक टेंपो ट्रेवलर खड़ी थी।
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल ने चालक को गाड़ी हटाने को कहा। चालक ने थोड़ी दूर गाड़ी ले जाकर फिर खड़ी कर दी। इस पर एक अन्य ट्रैफिककर्मी ने इसे गाड़ी हटाने को कहा। यहां चालक और कर्मी के बीच बहसबाजी हो गई।
विज्ञापन
यातायात बाधित करने पर पुलिस ने इसका चालान काट दिया। साथ ही गाड़ी की आरसी भी कब्जे में ले ली। इसके बाद चालक यहां से चला गया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद यह दो महिलाओं को लेकर ट्रैफिक कंट्रोल रूम पहुंच गया। यहां पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की और बहसबाजी कर दी।
आरसी लेकर फरार हुए आरोपी- पुलिस के अनुसार बहसबाजी के बीच आरोपियों ने कंट्रोल रूम से अपनी आरसी छीन ली। यह आरसी ट्रैफिक पुलिस ने चालान के दौरान कब्जे में ली थी। पुलिस के सामने ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
आरोपी रेलवे कालोनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल इनकी तलाश शुरू हो गई है। सदन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं को ढाल बनाकर आरसी छीनी गई।
लेकिन सवाल उठता है कि आखिर कंट्रोल रूम में ही ऐसी घटनाएं होने लगे तो फील्ड में सेवाएं दे रहे ट्रैफिककर्मियों का क्या होगा।