{"_id":"5f814fb12103fa4b966d6d95","slug":"1400-more-evms-required-for-panchayat-elections-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पंचायत चुनाव के लिए चाहिए 1400 और ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पंचायत चुनाव के लिए चाहिए 1400 और ईवीएम
Sat, 10 Oct 2020 11:37 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल चुनाव आयोग को राज्य में शहरी निकाय चुनाव करवाने के लिए अतिरिक्त ईवीएम जुटानी पड़ेंगी। नए नगर निगम, नगर पंचायतों और नगर परिषदों के गठन के बाद चुनाव आयोग को करीब 1400 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की दरकार रहेगी। वर्तमान में राज्य चुनाव आयोग के पास अपनी करीब एक हजार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से नए नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों का गठन करने के बाद चुनाव आयोग को कुल 1400 ईवीएम की जरूरत होगी। आयोग को अतिरिक्त ईवीएम जुटाने के लिए धनराशि की जरूरत रहेगी। अगर राज्य चुनाव आयोग नई ईवीएम नहीं खरीद पाता है तो निर्वाचन आयोग से मशीनें जुटानी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव कराने के लिए प्रत्येक वार्ड के लिए एक-एक वार्ड के मतदान केंद्र के लिए स्टैंडबाई ईवीएम की जरूरत रहेगी। यानी, मतदान केंद्रों से दोगुनी संख्या में चुनाव आयोग को ईवीएम की जरूरत रहेगी। उधर, राज्य चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने कहा कि आयोग के पास करीब एक हजार ईवीएम हैं। नए नगर निगमों, नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए करीब 1400 ईवीएम जरूरत होगी।
विज्ञापन