फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   14 trainee fell sick by eating rice made from hand pump water

हैंडपंप के पानी से बने राजमा-चावल खाकर 14 प्रशिक्षु बीमार

Fri, 11 May 2018 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ददाहू (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, ददाहू (सिरमौर) Updated Fri, 11 May 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
14 trainee fell sick by eating rice made from hand pump water

हैंडपंप के पानी से बने राजमा-चावल खाकर एकल विद्यालय के 14 प्रशिक्षु बीमार हो गए हैं। बुधवार देर रात 13 लड़कियों और एक लड़के को अचानक उल्टी, दस्त और चक्कर आने लगे। वीरवार सुबह ददाहू अस्पताल के डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर इनका उपचार किया।

विज्ञापन


ओआरएस के पैकेट और जरूरी दवाइयां देकर बीमार प्रशिक्षुओं को आराम की सलाह दी गई है। बताया जा रहा है कि 5 से 11 मई तक रेणुकाजी के कुबजा पवेलियन में एकल विद्यालय का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है।
विज्ञापन


शिविर में शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के 40 प्रशिक्षु हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षुओं को हैंडपंप का पानी न पीने को सचेत किया था लेकिन इनमें से कुछ ने इसका पानी खाना बनाने में इस्तेमाल कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संचालकों के फूले हाथ-पांव

14 trainee fell sick by eating rice made from hand pump water

बीमार होने वालों में आदर्श (22), तनुजा, अंजली, चांदनी, गिरजा, कौशल्या, रंजू, साक्षी, सपना व शीतल (सभी 19 साल), रीमा (27), पुष्पलता (20), चारू (19) और अनिल (22) शामिल हैं। 

सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम बनाकर मौके पर भेज दी थी। प्रशिक्षुओं की तबीयत हैंडपंप का दूषित पानी पीने से बिगड़ी है। उन्होंने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। सभी को हैंडपंप का पानी न पीने की सलाह दी गई है। 

प्रशिक्षुओं के बीमार पड़ने से संचालकों के हाथ-पांव फूल गए हैं। मौके पर पहुंचे मीडिया को संचालकों ने फोटो तक नहीं लेने दिया। संचालकों ने कहा कि इस मामले को तूल न दें। रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ रविंद्र गोयल ने बताया कि सभी को हैंडपंप का पानी न पीने को कहा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed