फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   14 rooms of private hotel sealed in Manali, Pollution Control Board took action

Kullu News: मनाली में निजी होटल के 14 कमरे सील, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की कार्रवाई

Mon, 25 Sep 2023 05:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Sep 2023 05:21 PM IST
सार

होटल निर्माण के लिए विभिन्न विभागों की अनुमति लेना जरूरी है। नगर नियोजन विभाग की अनुमति के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति भी जरूरी है। लेकिन, मनाली में चल रहे एक होटल संचालक ने एक भवन के 14 कमरों की अनुमति नही ली थी। 

विज्ञापन
14 rooms of private hotel sealed in Manali, Pollution Control Board took action
मनाली शहर(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली में सरकारी औपचारिकता पूरी किए बगैर होटल के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे 14 कमरे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सील कर दिए हैं। अब औपचारिकता पूरी कर एनओसी लेने के बाद ही ये कमरे खुल सकेंगे। गौरतलब है कि होटल निर्माण के लिए विभिन्न विभागों की अनुमति लेना जरूरी है। नगर नियोजन विभाग की अनुमति के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति भी जरूरी है। लेकिन, मनाली में चल रहे एक होटल संचालक ने एक भवन के 14 कमरों की अनुमति नही ली थी।

विज्ञापन


कमरे बिना अनुमति के होटल के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे थे। लिहाजा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सोमवार को कार्रवाई कड़ते हुए 14 कमरों को सील कर दिया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हालांकि होटल की सभी विभागों से एनओसी ली है। लेकिन, 14 कमरों की अनुमति नहीं ली गई। यह बिना अनुमति के ही चल रहे थे। बोर्ड ने इन कमरों को सील कर दिया है। 
विज्ञापन


सरकारी भूमि से हटाया अवैध कब्जा
उधर, मनाली में ही राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जा भी हटाया है। एक होटल ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया था। तहसीलदार ने कब्जा हटाने के आदेश दिए थे। जिसके बाद संयुक्त टीम ने सोमवार को कब्जे हटाया। नायब तहसीलदार राम चंद नेगी ने इसकी पुष्टि है। उनके अनुसार सरकारी भूमि में बनी सीढ़ी व टैंक को हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed