फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   132 girl students will get Rs 2,000 stipend under PM Shri scheme

PM Shri scheme: पीएमश्री योजना में 132 छात्राओं को मिलेगा दो-दो हजार स्टाइपंड, बजट जारी

Wed, 27 Nov 2024 11:55 AM IST
Krishan Singh सुरेंद्र शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
सुरेंद्र शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Nov 2024 11:55 AM IST
सार

प्रदेश के 11 जिलों की 132 दिव्यांग छात्राओं को इससे लाभ मिलेगा। यह राशि सीधे उनके खाते में जाएगी। प्रदेश में कुल्लू की सबसे अधिक 28 छात्राएं योजना 
में शामिल की गई हैं। 

विज्ञापन
132 girl students will get Rs 2,000 stipend under PM Shri scheme
पीएमश्री स्कूल - फोटो : शिक्षा मंत्रालय

विस्तार

पीएमश्री स्कूल में पढ़ने वाली विशेष आवश्यकता वाली छात्राओं को दो हजार रुपये प्रतिवर्ष स्टाइपंड मिलेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 2.64 लाख रुपये बजट जारी कर दिया है।  प्रदेश के 11 जिलों की 132 दिव्यांग छात्राओं को इससे लाभ मिलेगा। यह राशि सीधे उनके खाते में जाएगी। प्रदेश में कुल्लू की सबसे अधिक 28 छात्राएं योजना में शामिल की गई हैं। किन्नौर जिले से कोई छात्रा योजना में शामिल नहीं है। पीएमश्री योजना दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की दिशा में एक पहल है। 

विज्ञापन

 

विशेष आवश्यकता वाली छात्राओं का नामांकन पीएमश्री योजना में आने वाले स्कूलों में किया जाता है। किन्नौर जिले को छोड़कर अन्य 11 जिलों में इस योजना में अभी तक 132 छात्राओं को शामिल किया गया है। भविष्य में छात्राओं की संख्या बढ़ सकती है। योजना में मिलने वाले स्टाइपंड से ये विशेष आवश्यकता वाली छात्राएं अपने शिक्षण संबंधी जरूरतों के साथ अन्य आवश्यकताओं को भी पूरा कर सकेंगी। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर स बजट जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमश्री योजना के स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाली विशेष आवश्यकता वाली छात्राओं को स्टाइपंड के लिए सरकार की ओर से बजट जारी हो गया है। मंडी जिले में 22 छात्राओं को प्रति वर्ष दो-दो हजार रुपये की राशि मिलेगी। मंडी की 29 पाठशालाओं को योजना में शामिल किया गया है। कुल्लू जिले में सबसे अधिक 28 छात्राओं को योजना में शामिल किया गया है।-कश्मीर चौधरी, उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रक एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा 

विज्ञापन

किस जिले से कितने विद्यार्थी
बिलासपुर     04               8000
चंबा            02               4000
हमीरपुर       07            14000
कांगड़ा        20            40000
कुल्लू         28              56000
लाहौल-स्पीति  01            2000
मंडी           22            44000
शिमला        16           32000
सिरमौर        12          24000
सोलन        16           32000
ऊना          04             8000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed