फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   क्रिकेट में कमांडो इलेवन सोलन बना चैंपियन

क्रिकेट में कमांडो इलेवन सोलन बना चैंपियन

Sun, 31 Mar 2019 10:43 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। एनवाईसी कुनिहार के सौजन्य से क्त्रिस्केट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खिताबी मुकाबला कमांडो इलेवन सोलन और चमयाणा इलेवन शिमला के बीच खेला गया।

रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम कुनिहार में आयोजित मैच में शिमला ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शिमला के सचिन ने 45 और रामेश्वर 28 रनों की मदद से निर्धारित 15 ओवर में 131 रन बनाए। सोलन की ओर से जट्ट ने 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कमांडो इलेवन सोलन ने 14.1 ओवर में 132 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। जट्ट ने 17 गेंदों में शानदार 54 रन की पारी खेली। इस शानदार पारी के लिये जट्ट को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन


सोलन के ही शुभम नेगी को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। सोनू को बेस्ट बॉलर और बेस्ट कीपर अभिषेक को चुना गया। फाइनल मैच में 28 छक्के और एक हैट्रिक लगी। गगन फिलिंग स्टेशन कुनिहार की ओर से फाइनल के प्रत्येक सिक्स पर 100 रुपये और हैट्रिक के लिए 3000 की राशि दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में कुनिहार समाज सेवी वीरेंद्र शर्मा ने विजेता को ट्रॉफी और 31,000 नगद और उप विजेता को 15000 की नगद राशि और ट्रॉफी से नवाजा गया। इस दौरान क्लब के प्रधान संजय गर्ग, रोहित ठाकुर, मनोज गर्ग, शुभम ठाकुर, राजू, संजय, विनय गर्ग सहित एनवाईसी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed