{"_id":"5c153bf5bdec22571f1efd4a","slug":"131544895477-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट में खुलासा, लाखों के प्रोस्पेक्टस घोटाले में एक ही कर्मचारी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट में खुलासा, लाखों के प्रोस्पेक्टस घोटाले में एक ही कर्मचारी शामिल
Sun, 16 Dec 2018 11:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विवि में प्रोस्पेक्टस घोटाले की जांच को लेकर कुलपति द्वारा बनाई कमेटी ने जांचकर रिपोर्ट कुलसचिव को शनिवार को सौंप दी। इक्डोल निदेशक की अध्यक्षता में बनाई 5 सदस्य कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में 80 लाख से एक करोड़ के बीच प्रोस्पेक्टस बिक्री में वित्तीय अनियमितता पाई है।
विज्ञापन
इसमें एक ही कर्मचारी को संलिप्त बताया है। जांच कमेटी ने पूरे मामले की छानबीन में पाया की प्रोस्पेक्टस बेचने का काम करने वाला कर्मचारी कई सालों से यह गोलमाल करता रहा। इसमें वह रोजाना बिकने वाले प्रोस्पेक्टस की सही धनराशि जमा नहीं करवाई गई। यह कर्मचारी हर रोज पैसे डकारता रहा। जांच में यह राशि लाखों रुपये की निकली है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 13 नवंबर को विश्वविद्यालय में एजी के ऑडिट के दौरान यह घोटाला सामने आया था। कुलपति के आदेशों पर कुलसचिव ने 5 सदस्य जांच कमेटी गठित कर इसकी जांच शुरू करवाई थी। इसके बाद विश्वविद्यालय ने कर्मचारी निलंबित भी कर दिया था।
विज्ञापन
विवि के कुलसचिव घनश्याम चंद ने बताया कि जांच कमेटी ने रिपोर्ट दे दी है। अभी उसे स्टडी नहीं किया जा सका है, पढ़ने के बाद ही विवि मामले में आगे कार्रवाई करने पर फैसला लेगा