{"_id":"68a376e3d1a6538ed80a5ab7","slug":"1300-people-stranded-due-to-nh-blockage-were-evacuated-safely-shimla-news-c-90-1-ssml1045-166342-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एनएच बाधित होने से फंसे 1300 लोगों को निकाला सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एनएच बाधित होने से फंसे 1300 लोगों को निकाला सुरक्षित
विज्ञापन
मंडी। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पंडोह से औट तक जगह-जगह ठप होने से फंसे यात्रियों को निकालने का कार्य जारी है। कुल्लू से मंडी के बीच दोनों ओर से यातायात बहाल कर दिया गया है।
लगभग 1300 लोगों को इन स्थानों से सुरक्षित निकाला गया है। इनमें स्थानीय लोगों के अलावा देश-विदेश से आए यात्री भी शामिल हैं। हाईवे को बहाल करने के लिए संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी सहित अन्य मशीनरी तैनात की गई है। कटौला से आगे बथेरी में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड की घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।
एसडीएम सदर रुपिंदर कौर ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। बथेरी तक सड़क बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। उधर, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक सेवाएं बहाल करने के लिए संबंधित विभाग दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उधर मंडी से पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154 को भी यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
...बथेरी और सनवाड़ स्कूल आगामी आदेश तक रहेंगे बंद
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथेरी एवं राजकीय उच्च तथा प्राथमिक पाठशाला सनवाड़ को भी आगामी आदेशों तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यहां स्कूल परिसर में बाढ़ के बाद मलबा आ गया है। इस कारण यहां स्कूल संचालन फिलहाल संभव नहीं है।
...