हिमाचल में 12वीं कक्षा के भूगोल विषय की परीक्षा तिथि घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड जमा दो कक्षा की लंबित पड़ी भूगोल विषय की परीक्षा आठ जून को लेगा। यह परीक्षा सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक होगी। नियमित छात्रों के लिए 210, जबकि राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के परीक्षार्थियों के लिए 93 केंद्र होंगे।
एचपी बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी के अनुसार 23 मार्च से स्थगित बोर्ड परीक्षाओं के ढाई माह बाद ऐच्छिक विषय भूगोल की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है।
बोर्ड के अनुसार इस 3748 नियमित छात्र, जबकि एसओएस के तहत 587 छात्र परीक्षा देंगे। इसमें सामाजिक दूरी और फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोने के बाद ही परीक्षा भवन में प्रवेश मिलेगा।
10वीं कक्षा के संगीत-गृह विज्ञान का भी होगा पेपर
आठ जून को ही दसवीं कक्षा के वाद्य संगीत और गृह विज्ञान विषय का भी पेपर होगा। इस दौरान मंडी जिला के सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कन्या) सुंदरनगर में वाद्य संगीत का एक, जबकि गृह विज्ञान के 14, जीएसएस ढली (शिमला) में संगीत के तीन और गृह विज्ञान के 12 छात्र पेपर देंगे।
कुल्लू के भुंतर में गृह विज्ञान के तीन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा मंडी में एसओए के तहत पांच विद्यार्थी गृह विज्ञान का पेपर देंगे। जमा दो कक्षा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा और जिला शिमला के कलबोग स्कूल के विशेष छात्रों के भी पेपर इसी दिन होंगे। चंबा के बग्गी में हिंदी विषय के सात और शिमला में इतिहास विषय के 11 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।