फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   12th class exam After lockdown in Himachal: Bhardwaj

हिमाचल में 12वीं कक्षा की परीक्षा लॉकडाउन हटने के बाद: भारद्वाज

Tue, 05 May 2020 07:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 May 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
12th class exam After  lockdown in Himachal: Bhardwaj
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा की भूगोल और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा लॉकडाउन हटने के बाद लेगा। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि भूगोल विषय की परीक्षा करीब साढ़े तीन हजार और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा करीब साढ़े 13 हजार विद्यार्थियों की ली जानी है। ऐसे में बोर्ड प्रबंधन को लॉकडाउन हटने के बाद ही परीक्षाएं लेने को कहा है। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा की सभी परीक्षाएं हो चुकी है। सरकार ने बोर्ड में तीस फीसदी स्टाफ को ड्यूटी पर आने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


ऐसे में आजकल 10वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में असल रोल नंबर बदलने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही इन उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए शिक्षकों के घरों में भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि लॉकडाउन हटने के बाद जैसे ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू होगा। परीक्षाओं को लेने का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। सुरेश भारद्वाज ने बताया कि कॉलेजों में भी लॉकडाउन हटने के बाद परीक्षाओं का शेड्यूल तैयार होगा। यूजीसी ने सभी प्रदेशों को अपने हिसाब से शैक्षणिक शेड्यूल बनाने को कहा है। इसी कड़ी में प्रदेश विश्वविद्यालय भी आगामी फैसला लेगा। 

विज्ञापन

पहचान पत्र दिखाने के बाद मिलेंगी उत्तर पुस्तिकाएं

कोरोना वैश्विक महामारी के चलते हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया है। अब मूल्यांकन स्थल की पद्घति से हटकर उत्तर पुस्तिका वितरण एवं प्राप्ति केंद स्थापित किए गए हैं। इसमें शिक्षकों और परीक्षकों की निर्धारित संख्या में उत्तर पुस्तिकाओं के बॉक्स आवंटित किए जाएंगे। इन केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं को ले जाने के लिए सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उत्तरपुस्तिका वितरण एवं प्राप्ति केंद्र में उपस्थिति के समय शिक्षकों को कोई एक फोटो पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य किया है। उसके बाद ही परीक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं के बॉक्स वितरित किए जाएंगे।

उत्तर पुस्तिका वितरण एवं प्राप्ति केंद्र में आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क लगवाना और एक-दूसरे से सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखना होगा। एक समय में एक ही परीक्षक को अंदर आने की अनुमति होगी। बॉक्स ले जाने से पहले परीक्षक को रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी करने होगें। बोर्ड ने दसवीं और जमा दो कक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं को प्रदेश के वितरण एवं प्राप्ति केंद्र को भेजा दिया है। वहां से परीक्षक उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए घर ले जा सकते हैं। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। उत्तर पुस्तिका वितरण एवं प्राप्ति केंद्र को उत्तर पुस्तिकाओं के बॉक्स भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षकों की नियुक्ति के बारे में सभी स्कूल मुखिया को पहले की अवगत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed