फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   124 panchayat pradhan posts reserved for women in Una, roster released

ऊना में 124 पंचायत प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित, रोस्टर जारी

Mon, 14 Dec 2020 10:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Dec 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
124 panchayat pradhan posts reserved for women in Una, roster released
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला ऊना में भी ग्राम पंचायत प्रधानों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त राघव शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज चुनाव अधिनियम 1994 की धारा 125 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला ऊना में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिले की कुल पंचायतों 245 पदों में महिलाओं के 124 पद अरक्षित किए गए हैं, जबकि 77 पद अनारक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा अनुसूचति जाति के लिए 57 पदों में महिलाओं के 30 पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 36 पदों में महिला के 19 पद अरक्षित किए गए हैं। इसमें ऊना विकास खंड में 63 पदों में 32 पद महिला के आरक्षित किए गए हैं और 21 अनारक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा 12 पद अनुसूचित जाति के लिए और 6 पद अनुसचित जाति महिला के लिए, नौ पद अन्य पिछड़ा वर्ग एवं पांच पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन


वहीं, विकास खंड अंब में 53 पदों में 27 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं और 16 पद अनारक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा 13 पद अनुसूचित जाति के लिए और 7 पद अनुसूचित जाति महिला के लिए, आठ पद अन्य पिछड़ा वर्ग एवं चार पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। विकास खंड हरोली में 43 पदों में 22 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं और 14 पद अनारक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा आठ पद अनुसूचित जाति के लिए और चार पद अनुसूचित जाति महिला के लिए, 06 पद अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 3 पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। विकास खंड बंगाणा में 46 पदों में 23 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं और 14 पद अनारक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा 13 पद अनुसूचित जाति के लिए और 7 पद अनुसूचित जाति महिला के लिए, सात पद अन्य पिछड़ा वर्ग एवं चार पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। विकास खंड गगरेट में 40 पदों में 20 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं और 12 पद अनारक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा 11 पद अनुसूचित जाति के लिए और 06 पद अनुसूचित जाति महिला के लिए, 06 पद अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 03 पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन

जिप सदस्यों 17 में से 9 पद महिलाओं के आरक्षित 

 जिला ऊना में जिला परिषद सदस्य के पदों के आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त राघव शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज चुनाव अधिनियम 1994 की धारा 125 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला ऊना में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार जिला परिषद सदस्यों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला ऊना के जिला परिषद सदस्यों के 17 पदों में महिलाओं के नौ पद आरक्षित किए गए हैं। जबकि पांच पद अनारक्षित किए रखे गए हैं।

अनुसूचित जाति के लिए चार पदों में महिलाओं के दो पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तीन पदों में महिलाओं के दो पद आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह पंचायत समिति के पांच पदों में से तीन पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि दो पद अनारक्षित रखे गए हैं। अनुसूचति जाति के लिए एक पद और महिला का एक पद आरक्षित किया गया है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग में एक पद और एक पद महिला के लिए अरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed